पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में मामला दर्ज : पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का आरोप

by

लुधियाना :विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने पूर्वी लुधियाना में तैनात राजस्‍व पटवारी गुरविन्‍दर सिंह और उसके निजी एजेंट निक्‍कू के खिलाफ 34.70 लाख रुपए रिश्वत लेने के लिए भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस केस में पटवारी के भाई और पिता को भी रिश्वत लेने की साजिश रचने के दोष के अधीन शामिल किया है।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा के रामपुरा फूल निवासी शिकायतकर्ता बब्बू तंवर ने उक्त पटवारी और उसके प्राईवेट एजेंट के खि़लाफ़ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उक्त दोनों मुलजिमों ने साल 1994 में रजिस्टरी हुई अपने पिता की जायदाद का इंतकाल मंज़ूर कराने के एवज में 40,000 रुपए की रिश्वत ली है।
शिकायतकर्ता ने इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना की टीम की तरफ से आनलाइन शिकायत की पड़ताल की गई जिस दौरान सामने आया कि उक्त पटवारी, उसके एजेंट निक्कू, पिता परमजीत सिंह और उक्त पटवारी के भाई ने आपस में मिलीभुगत करके उसके पिता की लुधियाना के बस स्टैंड के नज़दीक स्थित जायदाद के इंतकाल को मंज़ूरी देने के एवज में अलग-अलग समय पर चार बारी में कुल 27,50,000 रुपए रिश्वत ली है।
शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया कि पूर्वी लुधियाना में तैनात पटवारी और उसके एजेंट निक्कू ने उससे स्मार्ट घडिय़ों समेत दो आई- फ़ोन और 3 लाख रुपए कीमत वाली पाकिस्तानी जूतियां खरीदने के लिए 3 40, 000 रुपए भी लिए थे। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता द्वारा उक्त पटवारी के बिचोलिये निक्कू की बर्थ डे पार्टी के मौके भी 80,000 रुपए ख़र्च किये थे। विजिलेंस ब्यूरो की जांच के अनुसार उक्त पटवारी ने न तो इस जायदाद का इंतकाल दर्ज किया और न ही शिकायतकर्ता से प्राप्त की रकम वापस की, जिससे सिद्ध होता है कि दोनों मुलजिमों ने रिश्वत लेकर भी उसके साथ ठगी की है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में पटवारी गुरविन्दर सिंह, उसके साथी निक्कू सहित पटवारी के भाई और पिता को रिश्वत मांगने और लेने और आपसी मिलीभुगत के साथ साजिश रचने में दोषी पाते हुये इन पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 और 7 ए और आई. पी. सी. की धारा 420, 120-बी के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में एफआईआर दर्ज किया गया है। उन्‍होंने ये भी बताया उक्त मुलजिम पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं आए और इस मामले में मुलजिमों की गिरफ़्तारी के लिए यत्न किये जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा : ब्रम शंकर जिम्पा

चौक पर स्थित स्मारक के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों को हटाया होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के शहीद भगत सिंह चौक की शोभा बढ़ाने के...
article-image
पंजाब

शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना उद्देश्य: सांसद मनीष तिवारी

गांव गरचा में लोगों से बैठक की नवांशहर 5 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शहर की तर्ज पर गांवों में भी बेहतरीन सुविधाएं...
article-image
Uncategorized , पंजाब

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा : जमकर हुई बेअदबी, चली मीट-शराब की पार्टी, अफसर कर रहे थे डांस

नई दिल्ली: पाकिस्तान से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में हुई बेअदबी की खबर से ख़ासा बवाल मचा हुआ है। उलेखनीय है कि नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक...
article-image
पंजाब

ADGP M.F. Farooqi Highlights

Jalandhar(Punjab) October 14 /Daljeet Ajnoha :  Highlighting the rich legacy and evolving structure of the Punjab Armed Police (PAP), ADGP M.F. Farooqi, IPS, shared detailed insights during an exclusive interaction with senior correspondent Daljit...
Translate »
error: Content is protected !!