पटवारी कानूनगो का स्टेट कैडर बनाए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की जरूरत : वीरेंद्र कंवर

by
स्टेट कैडर बनाए जाने से खफा हिमाचल प्रदेश में पटवारी हड़ताल पर हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार पर निशाना साधे हुए है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने भी इस निर्णय पर सरकार को पुनर्विचार करने की नसीहत दी है।
वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को शिमला में कहा कि सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज तक पटवारियों का सर्कल या ज़िला कैडर ही रहा है और अब सरकार को ऐसा क्या अविश्वास हो गया कि इसमें बदलाव की आवश्यकता आ पड़ी है।
उन्होंने कहा कि पहले ही एक-एक पटवारी के पास 4-4 सर्कल का कार्यभार है और इस समय विभाग में बहुत से पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले रिक्त पदों को डिवीज़न के आधार पर रेशनलाइज करके नए पद सृजित कर रिक्त पदों को भरने की चिंता करने चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर दिन प्रदेश को कर और कर्ज के बोझ के तले दबा रही है सरकार : जयराम ठाकुर

जश्न की तैयारी में पूरी सरकार, स्वीकार करने को नहीं है कोई तैयार एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना एक भी पैसा लगाए एक ही ट्रॉमा केंद्र का दो-दो बार उद्घाटन कर रहे हैं मुख्यमंत्री – जयराम ठाकुर

ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के डेढ़ साल बाद शुरू हुई सेवा मुख्यमंत्री को पट्टिका लगवाने का शौक,  केंद्र के सहयोग की बात फिर से डकार गई सरकार एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तेज तर्रार IPS सतवंत अटवाल को हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश के महानिदेशक संजय कुंडू को पद से हटाने के बाद  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से तेज तर्रार आईपीएस सतवंत अटवाल को हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की बेटी बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक की चढ़ाई

एएम नाथ।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की बेटी बलजीत कौर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। बलजीत कौर ने नेपाल की चर्चित चोटी लोबुशे की सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।  बलजीत ने अपने सोशल...
Translate »
error: Content is protected !!