पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत

by
रोहित जसवाल।  बिलासपुर : 5 दिसंबर  – हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज बिलासपुर में पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने 11 जिलों से आए 600 से अधिक पटवारी और कानूनगो को संबोधित किया और विभाग की कार्य प्रणाली में सुधार और कर्मचारियों की मांगों पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था का आधार है, और समय आ गया है कि इसके प्रति लोगों की सोच में बदलाव लाया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार सभी कर्मचारियों के हितों का संरक्षण कर रही है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
राजस्व लोक अदालतों में उपलब्धियां
मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से जनता को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है। अब तक 2,02355 इंतकाल, 12,279 तक्सीम, 19,844 निशानदेही, और 5,110 राजस्व सुधार से जुड़े मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इन उपलब्धियों के लिए उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 216 कानूनगो और 250 पटवारी के पद रिक्त हैं, जिन्हें पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त, 900 नए पटवारी पदों की भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी गई है, जिनकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व एक्ट में बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके तहत सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने की योजना बनाई जा रही है।
समारोह से पूर्व मंत्री ने सोलन और ऊना के बीच खेले गए फाइनल मैच का आनंद लिया और विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने आयोजन के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की और अगले वर्ष का आयोजन किन्नौर में करने का निमंत्रण भी दिया।
महासंघ की मांगों पर विचार
इस अवसर पर संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी, प्रेस सचिव युवराज नेगी, और विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, जिनमें सुनील जोशी (बिलासपुर), दलजीत नारवाल (चंबा), मीना कालिया (हमीरपुर), विचित्र सिंह (कांगड़ा), इंदर सिंह नेगी (किन्नौर), ऋषभ डोगरा (कुल्लू), विशंभर दास (मंडी), चमन ठाकुर (शिमला), भगत ठाकुर (सिरमौर), अमन सहावी (सोलन), रविंद्र शर्मा (ऊना), धर्मेंद्र (बंदोबस्त मंडल कांगड़ा), और ओंकार (बंदोबस्त मंडल शिमला) ने मंत्री जगत सिंह नेगी को एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और सुझावों को उठाया गया।
मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी मांगों को पूरा करेगी और राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व विधायक तिलकराज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग, एसडीएम नैना देवी धर्मपाल, डीएसपी मदन धीमान और कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 जून को स्थानीय अवकाश घोषित

ऊना 7 जून। जिला प्रशासन ऊना द्वारा जिला स्तरीय पीपलू मेला (निर्जला एकादशी)के उपलक्ष्य पर 18 जून को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए हैं। आदेशों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल नहीं थमेंगी विकास की रफ़्तार, अबकी बार चार सौ पार : गडकरी ने दी है एक लाख करोड़ रुपये के सड़कों की गारंटी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में विकास की रफ़्तार नहीं रुकने वाली हैं। आने वाले समय में हिमाचल में सड़कों, फ़ोर लेन, सुरंगों और पुलों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस : हरियाणा विधानसभा चुनाव

चंडीगढ़, 3 नवंबर :   हरियाणा के विधानसभा चुनावों में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।  कुछ रोज पूर्व ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की पहुंच गई SSP के पास, बोली- ‘वहां का नजारा स्वर्ग’, और फिर..बतौर मैनेजर नौकरी करने पहुंची थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इसकी जानकारी एक युवती ने दी, जिसे यहां बहुत अच्छे...
Translate »
error: Content is protected !!