पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद गिरी छत : 5 लोगों की मौत

by

श्री मुक्तसर साहिब :  लंबी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में जोरदार धमाके हुए। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ज्यादातर लोगों की हालत खतरे से बाहर :  पुलिस के अनुसार यह हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। लांबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने फोन पर बताया कि धमाका सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्टरी में हुआ जहां प्रवासी मजदूर काम करते थे। डीएसपी ने बताया कि घायलों को एम्स बठिंडा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में से ज्यादातर की हालत खतरे से बाहर है।

धमाके से कमरे की छत गिरी : श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि धमाका फैक्टरी के निर्माण खंड के एक कमरे में हुआ जिससे छत ढह गई। एसएसपी ने कहा कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि धमाका पटाखा निर्माण इकाई में प्रयुक्त सामग्री के कारण हुआ, लेकिन वास्तविक कारण का पता जांच और फॉरेंसिक परीक्षण के बाद ही चलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने ईसीएचएस पाली क्लीनिक गढ़शंकर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। सोसाइटी के चेयरमैन कैप्टन आर. एस. पठानिया तथा ईसीएचएस प्रभारी कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने तिरंगा फहराया।...
article-image
पंजाब

Over ₹9 Crore to Be Spent

Athletes to Get All Facilities in Model Stadiums – Dr. Chabbewal Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha , July 14 :  MLA from Chabbewal constituency, Dr. Ishank Kumar Chabbewal, announced that modern sports stadiums will soon be constructed...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण* रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया : परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, जनता से किए वायदे

नगरोटा-बगवां में प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित ज्वालाजी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार पर तीखे तेवर कसते...
Translate »
error: Content is protected !!