पटाखे चला रहे पहलवान की गोली लगने से मौत… 6 माह पहले हुई थी शादी

by
कपूरथला में घर के पास वारदात; सीने में लगी गोली, दोस्तों ने स्कूटी पर पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

कपूरथला। थाना सिटी क्षेत्र के मोहल्ला मेहताबगढ़ में सोमवार रात पटाखे चला रहे 27 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनी के रूप में हुई है। वह बग्गा सिंह का बेटा था और स्थानीय स्तर पर पहलवानी करता था। उसकी करीब छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वह चार बहनों का इकलौता भाई था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे मनी अपने घर के पास पटाखे चला रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले कोमल और मनी नाम के दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पिस्टल से दो फायर किए। इनमें से एक गोली मनी के सीने में जा लगी। गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा।

मनी के दोस्तों ने उसे तुरंत स्कूटी पर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के दो खोल बरामद किए।

किसी और को निशाना बनाने की आशंका

डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। डीएसपी के मुताबिक, मनी का आरोपियों के साथ कोई विवाद सामने नहीं आया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी किसी अन्य व्यक्ति पर फायरिंग कर रहे थे और गोली गलती से मनी को लग गई। हालांकि, घटना की पूरी वजह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 साल जेल में रहेंगे : नवजोत सिद्धू ने पटियाला की अदालत में किया आत्मसमर्पण

पटियाला :  पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आत्मसमर्पण के लिए कुछ सप्ताह की मोहलत देने की मांग संबंधी याचिका उच्चतम न्यायालय की ओर से आज ठुकराए जाने के बाद श्री...
article-image
पंजाब

नशे के लिए अपनी 10 वर्षीय बच्ची को बेचने के लिए तैयार : रोकने पर तोड़ी छोटे भाई की बाजू, मामला दर्ज

फिरोजपुर। नशे के खातिर 10 वर्षीय बेटी को बेचने को तैयार एक नशेड़ी पिता ने उसके छोटे भाई द्वारा ऐसा करने से रोका तो उसने बेसबॉल के बैट (लाठी) से वारकर भाई की बाजू...
article-image
पंजाब

समाज और राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी होते हैं नौजवान: ब्रम शंकर जिम्पा

विधायक जिम्पा ने युवाओं को किया प्रेरित- कहा, जनसेवा, ईमानदारी और सच्चाई से ही बनती है पहचान होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज स्थानीय यूथ क्लबों के साथ एक विशेष बैठक...
article-image
पंजाब

शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर पंजाब पेश कर रहा है बेहतरीन उदाहरण: ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 3 फरवरी:   रयात एंड बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट होशियारपुर में चल रही 31वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस आज संपन्न हो गई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर ज़िम्पा मुख्य अतिथि...
Translate »
error: Content is protected !!