पटाखे व आतिशवाजी चलाने है दिवाली, गुरपर्व, क्रिसमस और नए वर्ष पर तो पढ़े…….

by

जिला मजिस्ट्रेट ने त्यौहारों के मद्देनजर पटाखे व आतिशबाजी चलाने का शेड्यूल किया जारी
होशियारपुर, 26 अक्टूबर:
जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने आने वाले दिनों में त्यौहारों के मद्देनजर पटाखे चलाने को लेकर जिले की सीमा में फौजदारी संहिता संघ 1973(1974) के एक्ट नंबर 2 की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में उन्होंने जिले में पटाखे आतिशबाजी चलाने के लिए दिन व समय के हिसाब से शेड्यूल जारी किया है और निर्देश दिए है कि इस निर्धारित समय के बाद या पहले पटाखे व आतिशबाजी चलाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी आदेश में बताया कि 12 नवंबर को दीवाली वाले दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक, 27 नवंबर को गुरुपर्व वाले दिन सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे व रात 9 बजे से रात 10 बजे तक, 25 दिसंबर क्रिसमस व 31 दिसंबर(मध्य रात्री) नए वर्ष के अवसर पर रात 11:55 से रात 12:30 तक पटाखे चलाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा साइलेंस क्षेत्र जैसे कि अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों, अदालतों व धार्मिक स्थानों आदि के 100 मीटर घेरे के अंदर पटाखे चलाने की आज्ञा नहीं रहेगी। उन्होंने समूह उप मंडल मजिस्ट्रेटों, इलाका मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों व सरकार की ओर से समय-समय पर जारी हिदायतों का पालन करना यकीनी बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Land Pooling Scheme a Disaster

Jalandhar/ July 30/Daljeet Ajnoha: Renowned social worker and activist Mandeep Manna, in an eye-opening conversation with senior journalist Sanjeev Kumar, strongly criticized the Punjab Government’s Land Pooling Scheme, calling it a “disaster” for the...
पंजाब

गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा : जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम, जबकि एक बिहार का मुसलमान

जालंधर  :   जालंधर देहात पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत और इनपुट पर थाना आदमपुर के गांव घोगड़ी में स्तिथ फैक्ट्री में छापेमारी कर गौ का मांस पकड़ा है। रोड पर स्थित नेहा टोका...
article-image
पंजाब

जेल में राजोआना से मिले अकाल तख्त के जत्थेदार और SGPC प्रमुख : केंद्र से फैसले की मांग

पटियाला, 29 सितंबर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मंगलवार को पटियाला सेंट्रल जेल में बलवंत सिंह...
article-image
पंजाब

भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व...
Translate »
error: Content is protected !!