पठानकोट में बंदूक की नोक पर XUV500 लूटने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार : गुजरात से पकड़ा गया मास्टरमाइंड

by
वारदात के पांच दिन के भीतर पुलिस ने सुलझाया मामला, लूटी गई सफेद महिंद्रा XUV500 बरामद; नंबर प्लेट बदलकर आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल करने की थी योजना

पठानकोट। पठानकोट में बंदूक की नोक पर महिंद्रा XUV500 लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के पांच दिन के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूटी गई सफेद XUV500 भी बरामद कर ली गई है। मामले का मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में गुजरात पुलिस ने पठानकोट पुलिस की सहायता की।

पुलिस ने गुरदासपुर निवासी राहुल भट्टी उर्फ बॉबी सहित तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ अमृतसर के थाना सदर में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

मॉल के बाहर पिस्तौल दिखाकर छीनी थी कार

यह वारदात 15 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर स्थित डाउनटाउन मॉल-44 के बाहर हुई थी। बमियाल निवासी 40 वर्षीय प्रवीण सिंह अपने परिवार के साथ मॉल पहुंचे थे। परिवार को परिसर में छोड़ने के बाद वह अपनी सफेद महिंद्रा XUV500 (PB35AA-9902) में बैठे हुए थे।

इसी दौरान चेहरे पर काले रंग का कपड़ा बांधे एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और छाती पर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने उन्हें थप्पड़ मारते हुए गोली मारने की धमकी दी और जबरन गाड़ी से बाहर निकालकर XUV500 लेकर फरार हो गया।

पठानकोट के संवेदनशील क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज ने खोले आरोपियों तक पहुंचने के रास्ते

वारदात के बाद पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों में आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच टीमों ने मॉल, पठानकोट-जम्मू हाईवे, टोल प्लाजा और विभिन्न रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच में सामने आया कि लूटी गई गाड़ी कठुआ की तरफ जाने के बजाय गुरदासपुर की ओर गई थी। इसके बाद पुलिस ने गुरदासपुर के बाबरी बाईपास सहित अमृतसर, डलहौजी, कांगड़ा और कठुआ की ओर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी की। टोल प्लाजा के रिकॉर्ड भी खंगाले गए।

नंबर प्लेट बदलकर दूसरी वारदातों में इस्तेमाल करनी थी गाड़ी

एसएसपी पठानकोट मनमीत सिंह ने बताया कि पुलिस की लगातार छापेमारी से बचने के लिए मुख्य आरोपी शीना गुजरात भाग गया था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी लूटी गई गाड़ी की नंबर प्लेट और पहचान बदलकर उसे आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस अब इस मामले में संभावित आतंकी कनेक्शन के पहलू की भी जांच कर रही है। सुजानपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को चेक सौंपे

होशियारपुर, 23 अक्टूबर : कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने आज सिविल अस्पताल में बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को 5,02,500 रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में टूटी बांध सुरक्षा दीवार की शीघ्र मरम्मत के लिए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कांगड़ा प्रशासन को लिखा पत्र

होशियारपुर के सीमावर्ती गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते कार्रवाई करने का आग्रह होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर को पत्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैहंदवानी के निकट सड़क के साथ खाई में पलटा टैंकर: टैंकर से रिसाव होने के कारण जंगल में आधा किलोमीटर तक विखरा क्रूड ग्लिसरीन

गढ़शंकर।   मैहंदवानी कोट सड़क पर गांव मैहंदवानी के निकट हिमाचल प्रदेश कि एक उद्योगिक इकाई को क्रूड ग्लिसरीन लेकर जा रहे टैंकर के पलट कर नीचे खाई में गिरने से केमिकल (क्रूड ग्लिसरीन)...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आप ने भाजपा और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला

चंडीगढ़। गुजरात के जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। आप के...
Translate »
error: Content is protected !!