पढ़ें काला चिट्ठा -जंगल में 52 किलो सोना, 10 करोड़ छिपाने वाले ‘धनकुबेर’ का चला पता – कॉन्स्टेबल ने कैसे कमाई बेशुमार दौलत

by
भोपाल के जंगल की जिस लावारिस इनोवा गाड़ी से 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना बरामाद हुआ है। उसके मालिक का पता चल गया है। कोई और नहीं उसका मालिक आरटीओ का वही पूर्व हवलदार सौरभ शर्मा है।  जिसके घर से एक दिन पहले हुई छापेमारी में 1.15 करोड़ नकद, आधा किलो सोना, हीरे, 50 लाख के जेवरात, चांदी की सिल्लियां और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे, यही नहीं उसके ऑफिस से भी 1.70 करोड़ रुपए का कैश और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे।
पूर्व हवलदार कैसे बना अकूत संपत्ति का मालिक :  सौरभ ने मात्र 7 साल आरटीओ कॉन्सटेबल के तौर पर नौकरी की थी।  उसके बाद उसने वीआरएस ले लिया था और प्रॉपर्टी डीलिंग में हाथ आजमाया. लक्ष्मी ने उसका ऐसा हाथ पकड़ा कि देखते ही देखते वह अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा।
पिता थे सरकारी डॉक्टर :  सौरभ के पिता आरके शर्मा सरकारी डॉक्टर थे लेकिन 2015 में उनका निधन हो गया था जिसके बाद सौरभ को परिवहन विभाग में अनुकंपा पर नौकरी मिली थी।
आय से अधिक संपत्ति की शिकायत :  डीजी लोकायुक्त को सौरभ शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई।
2 करोड़ का घर का इंटीरियर :  सौरभ के जिस घर पर छापेमारी की गई वह किसी आलीशान बंगले से कम नहीं है. घर की डेकोरेशन पर उसने करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए। घर में बेशकीमती सेनेटरी झूमर और कई अन्य लग्जरी सामान मिले जिनकी कीमत लाखों में है।
बिल्डरों नेताओं से की साठगांठ :  नौकरी से वीआरएस लेने के बाद सौरभ ने नेताओं और रसूखदार बिल्डरों से साठगांठ की और कई नामचीन प्रॉपर्टी में निवेश करना शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक, एक प्रभावशाली मंत्री के संरक्षण में सौरभ का कारोबार फल-फूल रहा था। जिस मंत्री का सौरभ के ऊपर हाथ बताया जा रहा है वह पहले कमलनाथ सरकार, शिवराज सिंह सरकार और अब मोहन सरकार में भी मंत्री है।
भ्रष्ट अधिकारियों की साठगांठ से कमाई अकूत संपत्ति : सौरभ शुरू से इतना अमीर नहीं था. नौकरी छोड़ने से पहले उसने परिवहन विभाग में बड़े अधिकारियों से साठगांठ कर ली थी। जिसके बाद उसने परिवहन विभाग में नाका तैनाती और ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर जमकर काली कमाई की और फिर इस पैसे को रियल एस्टेट के कारोबार में झौंक दिया।
भोपाल के सबसे पॉश इलाके में ठिकाना  :  बताया जाता है कि उसने अवैध तरीके से एक एनजीओ से स्कूल अपने नाम कर लिया। हाल ही में उनसे दो मकान और खरीदे हैं। यही नहीं भोपाल के सबसे पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में भी उसका ठिकाना है।
कहां है सौरभ : लोकायुक्त जांच में सामने आया है कि फिलहाल सौरभ दुबई में है और भोपाल स्थित घर में केवल उसकी मां और नौकर रह रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत विदेशों में भेजे जाएंगे हिमाचल के लोक कलाकारः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री ने जंजैहली के चौलूथाच में तीन दिवसीय सराज टेलेन्ट एंड टूरिज्म फेस्टिवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की स्थानीय कामरू देवता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने देहरा कस्बे के लिए विद्युत नेटवर्क भूमिगतिकरण कार्य का किया शुभारंभ

लोगों की समस्याएं सुनी , मौके पर किया निपटारा राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा | देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा कस्बे के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा क्रियान्वित...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की नई एक्साइज नीति : ठेकेदार 6.5 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करके अपने मौजूदा ग्रुप का करवा सकेंगे रिन्यूनवीनीकरण

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य की नई एक्साइज नीति को मंजूरी दे दी है, जिससे शराब प्रेमियों को राहत मिली है। इस वर्ष राज्य में शराब की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर : स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में...
Translate »
error: Content is protected !!