पढ़ो, लिखो, संघर्ष करो और आगे बढ़ो’ का गुंजा नारा

by

‘बद्दी के अमरोहा गांव में सावित्रीबाई फुले का मनाया 195वां जन्म दिन

बहुजन समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह नायर रहे मुख्य अतिथि

सम्राट अशोक क्लब के आयोजन में ग्रामीणों ने लिया शिक्षा क्रांति का संकल्प

बीबीएन, 3 जनवरी (तारा) :  दून विस की नालका पंचायत के अमरोहा गांव में शिक्षा की देवी मानी जाने वाली सावित्री बाई फुले का 195वां जन्मदिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सम्राट अशोक क्लब की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह नायर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सावित्री बाई की ओर से शिक्षा क्रांति के योगदान को याद किया।कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावित्रीबाई फुले की ओर से शुरू किए गए महिला शिक्षा आंदोलन को तेज गति से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह नायर ने कहा कि जब महिलाओं को पढ़ने का अधिकार तक नहीं था, तब ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई को शिक्षित किया और फिर उन्होंने देश की पहली बालिका पाठशाला खोलकर क्रांति की शुरुआत की। इतने संघर्षों के बाद आज देश की बेटियां जज, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित बड़े पदों पर पहुंच रही हैं। उन्होंने सावित्रीबाई फुले को सच्ची शिक्षा की देवी बताते हुए कहा कि उन्होंने बेटियों को आगे आने का रास्ता दिखाया। सम्राट अशोक क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि क्लब हर साल माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाता है। इस बार भी अमरोहा गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता ने उत्साह दिखाया।


उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई की वजह से आज की बेटियां पढ़-लिखकर शिक्षा की गुलामी से मुक्त हो रही हैं। युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए क्लब लगातार प्रयासरत है और अंत में “पढ़ो, लिखो, संघर्ष करो और आगे बढ़ो” का जोरदार नारा लगाया गया।कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, नागेंद्र जैस्वाल, राधा कृष्ण, रंजीत सिंह, फौजी सोनू उर्फ सोनू दड़ोच, अरविंद मोरया, बिमलेश मौर्या, राम नारायण मौर्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी कामगारों को पुलिस थाने में करवाना होगा पंजीकरण : जिलादंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने इसे लेकर आदेश कियाजारी

मंडी, 25 अगस्त । मंडी जिले में आए दिनों कामधंधे के सिलसिले में आने वाले प्रवासी कामगारों को अनिवार्य रूप से पुलिस थाना/चौकी में अपना पंजीकरण कराना होगा। जिलादंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने इसे लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर में पेयजल योजनाओं पर व्यय हो रहे 300 करोड़ रूपये: अग्निहोत्री

जयसिंहपुर में बनेगा नया बस अड्डा, जल शक्ति का विश्राम गृह बनाने की घोषणा,  कला तथा संस्कृति के संरक्षण को उठाए जाएंगे कारगर कदम रोहित भदसाली। जयसिंहपुर, 13 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे : SIT जांच में जुटी

चंडीगढ़  ।  पंचकूला में पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि अकील की दाहिनी कोहनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सगी बहन के पति को महिला ने अपने पति के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा

एएम नाथ। चम्बा :   चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में जमीनी विवाद में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सगी बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!