पति कांवड़ लाने गया था हरिद्वार : पत्नी ने खिलाया गुल, रास्ते में उसके पिता का आया फोन

by

अलवर :  राजस्थान के अलवर में पति को धोखा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, एक आदमी कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। इस बीच रास्ते में उसके पिता का फोन आया। वह दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर कांवड़ रखकर वापस घर लौटा तो उसके होश उड़ गए।  उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। साथ ही घर में रखे गहने और पैसे भी ले उड़ी थी।

मामला अलवर के रैणी क्षेत्र का है। यहां का एक आदमी कांवड़ लेने हरिद्वार गया हुआ था। इस बीच उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जैसे ही उसे पत्नी के गायब होने की सूचना मिली तो वह दिल्ली में अपने दोस्त के घर पर कांवड़ रखकर घर लौटा। घर आकर देखा तो पत्नी घर में कांवड़ कार्यक्रम करने के रखे डेढ़ लाख रुपये भी लेकर फरार हो चुकी थी।

विवाहिता का पति अपने दोस्तों के साथ कावड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। घर में उसके विकलांग पिता, पत्नी और उसका बेटा था। जब युवक घर से निकला तो उसने अपनी पत्नी से पिता का ध्यान रखने के लिए कहा था। पीछे से उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। गांव आने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

युवक ने बताया कि महिला घर से सोने चांदी के जेवरात व घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये भी अपने साथ ले गई। युवक ने पुलिस को बताया कि गांव में कावड़ कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख रुपये इकट्ठे किए थे। उसके बाद युवक ने पैसे अपनी पत्नी को रखने के लिए दे दिए थे। गांव में जब कावड़ लेकर सभी लोग वापस आते तो एक कार्यक्रम होना था। उसके लिए पैसे इकट्ठे किए गए थे। इस घटना की जानकारी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सोशल मीडिया पर यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

रेणी की डिप्टी एसपी मनीष मीणा मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि महिला अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई है। अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि इस संबंध में जांच पड़ताल चल रही है। महिला जेवरात और पैसे लेकर घर से फरार हुई है। महिला की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। साथ ही इस संबंध में लोगों से पूछताछ के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत 2 क्रेच कार्यकर्ता व 3 क्रेच सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

4 अगस्त तक करें आवेदन, 19 अगस्त को होगा साक्षात्कार एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न...
article-image
पंजाब

दलविंदर सिंह परमार के प्रयासों से 213 मरीजों ने ली दवाई : सुखजीत सिंह ड्रोली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दलविंदर सिंह परमार, एक प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता, मायो पट्टी गांव में जन्मे, ब्रिटेन से मानवता की सेवा को सच्ची सेवा मानते हुए शहीद बाबा खेम सिंह जी चैरिटेबल डिस्पेंसरी...
article-image
पंजाब

प्रेमी मित्र ने युवती की गला काटकर की हत्या : दोनों 4 साल तक रिलेशनशिप में थे, ड़की यूएसए बेस्ड कंपनी में थी मैनेजर

मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी मित्र ने युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों रिलेशन में रह रहे थे। लड़की यूएसए बेस्ड कंपनी...
article-image
पंजाब

बच्चे को प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे बाल खींचे : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का लिया संज्ञान

होशियारपुर:  गांव बड्डो में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...
Translate »
error: Content is protected !!