शॉटगन से हुई शुभकरण की मौत, पुलिस की गोली से नहीं : किसान की मौत केस में एफएसएल रिपोर्ट के हवाले से हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा

by

चंडीगढ़  :  किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ टकराव में मारे गए प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण सिंह की मौत के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आज हुई सुनवाई के दौरान एफएसएल रिपोर्ट के हवाले से हाई कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक किसान शुभकरण सिंह की मौत शॉटगन से हुई थी लेकिन पुलिस के पास शॉटगन नहीं होती।

इसके आगे हाई कोर्ट ने कहा, ऐसा लगता है कि गोली किसानों की तरफ से चली थी, जिससे शुभकरण की मौत हुई। गौरतलब है कि किसानों ने आरोप लगाया था कि शुभकरण की मौत पंजाब में हरियाणा पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लगने से हुई है।

उस दिन की सीसीटीवी फुटेज चेक की जानी चाहिए :    जस्टिस जीएस संधावालिया और जस्टिस विकास बहल की खंडपीठ ने किसान यूनियन की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट आरएस बैंस को संबोधित करते हुए कहा कि एफएसएल रिपोर्ट के अनुसार सिंह की मौत शॉटगन से हुई थी। इससे पता चलता है कि गोली आपके ही आदमी ने मारी थी और आप लोगों ने इस पर इतना हंगामा मचाया।  हाई कोर्ट ने कहा कि उस दिन की सीसीटीवी फुटेज चेक की जानी चाहिए ताकि पता चल सके कि शॉटगन किसके पास थी। हाई कोर्ट ने मामले की जांच के लिए अब एक सीनियर आईपीएस अधिकारी को नामित किया है। हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा बल प्रयोग और अन्य पहलुओं पर समिति की रिपोर्ट का इंतजार है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा की उम्मीद

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा जल्द ही कर सकता है। पिछले वर्ष के अनुभव के अनुसार, 10वीं का परिणाम अप्रैल के अंत में और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होशियारपुर ज़िले और गढ़शंकर का वकील समुदाय हमारी लड़ाई लड़ रहा,  हमारा फ़र्ज़ बनता हम उनका साथ दें : सरिता शर्मा

नए ज़िले के नाम पर खेल करके लोगों को गुमराह किया जा रहा : सरिता शर्मा गढ़शंकर : बिभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों ने 11 नवंबर को एसडीएम गढ़शंकर और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान होंगे ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि : DC

ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों बारे बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों बारे उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर मतदान केंद्र की आवश्यकता के अनुरूप बनाएं विशेष ‘स्वीप प्लान’ – एडीसी निवेदिता नेगी

मंडी, 29 दिसंबर। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) निवेदिता नेगी ने शुक्रवार को सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एसडीएम) की बैठक लेते हुए उन्हें अपने क्षेत्र के लिए प्रत्येक मतदान...
Translate »
error: Content is protected !!