.32 बोर की 4 पिस्तौल, .32 बोर की 2 रिवॉल्वर और 1 डबल बैरल राइफल सहित 7 हथियार और 6 फर्जी हथियार लाइसेंस, फर्जी आधार कार्ड पुलिस ने किए बरामद – सेवा केंद्र से चल रहे फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट का किया भंडाफोड़ : गिरोह के दो सदस्यों और छह फर्जी हथियार लाइसेंस धारकों को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़/अमृतसर : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों और छह फर्जी हथियार लाइसेंस धारकों को गिरफ्तार कर इस रैकेट का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है।

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। यह रैकेट तरनतारन सेवा केंद्र के जिला मैनजर सूरज भंडारी जो अब फरार है कि मिलीभगत से चलाया जा रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में तरनतारन सेवा केंद्र का कर्मचारी हरपाल सिंह और एक फोटोस्टेट दुकान का मालिक बलजीत सिंह जिसने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने के लिए आधार कार्ड और हथियार लाइसेंस प्रोफार्मा सहित आवश्यक पहचान दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की है, शामिल है।

पुलिस टीमों ने लैपटॉप भी बरामद किया है, जिसमें अलग-अलग संपादित दस्तावेजों के विवरण व दस्तावेजों में हेरफेर करने के लिए उपयोग किए जाने वाले ऑनलाइन ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर भी शामिल हैं। इस रैकेट का भंडाफोड़ 9 अप्रैल, 2024 को इरादा कत्ल मामले में गिरफ्तार किए अन्नगढ़ के बबलू उर्फ बल्लू जिसने पूछताछ के दौरान सह-आरोपी कंवरदीप सिंह के साथ नकली लाइसेंसी आग्नेयास्त्र रखने की बात कबूल की थी, से मिली जानकारी के बाद हुआ। डीजीपी ने बताया कि आरोपी बल्लू के खुलासे के बाद एडीसीपी जोन-1 डाॅ. दर्पण आहलूवालिया और एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह की देखरेख में थाना गेट हकीमा से टीमों ने जांच शुरू की और पाया कि हथियार लाइसेंस डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तरनतारन से का सत्यापन किया गया था, लेकिन आधिकारिक रिकॉर्ड में इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि तरनतारन के लोगों के अलावा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अमृतसर के निवासी भी फर्जी आधार कार्ड के आधार पर तरनतारन से फर्जी लाइसेंस बना रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने गन हाउसों की मिलीभगत से इनकार न करते हुए कहा कि पुलिस टीमें ऐसे गन हाउसों की भूमिका की जांच कर रही हैं, जिन्होंने फर्जी लाइसेंस होने की जानकारी होने के बावजूद ऑनलाइन सत्यापन के बिना हथियार बेचे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।अधिक जानकारी साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि 11 जून, 2024 को एक एफआईआर दर्ज की गई थी और पांच और फर्जी हथियार लाइसेंसधारियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें अभय निवासी सुल्तानविंड को फर्जी तौर पर जंडियाला रोड, तरनतारन का निवासी दिखाया गया है, इसी तरह अमृतसर के मनप्रीत को तरनतारन का निवासी दिखाया गया है, अमृतसर के कंवरदीप को रेलवे रोड, तरनतारन का निवासी दिखाया गया है और अमृतसर के रोहित को तरनतारन के गांव कंग का निवासी दिखाया गया है, को 12 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सदर तरनतारन के रहने वाले हरिंदर को 2 जुलाई 2024 को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 6 फर्जी हथियार लाइसेंस, फर्जी आधार कार्ड और .32 बोर की 4 पिस्तौल, .32 बोर की 2 रिवॉल्वर और 1 डबल बैरल राइफल सहित 7 हथियार भी बरामद किए हैं। सीपी ने बताया कि गिरोह का सरगना सूरज भंडारी असलहा लाइसेंस बनाने के लिए प्रति ग्राहक 1.5 लाख रुपए की फीस ले रहा था, जिसमें से 5-10 हजार रुपए का कमीशन आरोपी फोटोस्टेट दुकान मालिक बलजीत को दिया जाता था जबकि सर्विस केंद्र के कर्मचारी हरपाल को 10-20 हजार रुपए मिल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वे क्यूआर कोड, होलोग्राम, स्टांप और डिजिटल हस्ताक्षर के साथ छेड़छाड़ करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी सूरज भंडारी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।इस संबंध में एफआईआर नं. 101 तिथि 11/6/24 को थाना गेट हकीमा में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 417, 420, 177, 465, 467, 469, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, AAP से जुड़े होने का दावा

पठानकोट । भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि पठानकोट जाते समय उनके काफिले पर हमला किया गया। वह भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने...
पंजाब

केंद्रीय बजट किसानोंं व मुलाजिमों के लिए निराशाजनक – डीटीएफ

गढ़शंकर  : डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब द्वारा केंद्रीय वित मंत्री सीतारमन द्वारा पेश किया केंद्रीय बजट किसानों व मुलाजिमों के लिए निराशाजनक करार दिया गया है। प्रैस को जानकारी देते डीटीएफ के प्रांतीय अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में नहीं पास हो पाया बेअदबी वाला विधेयक : मुख्यमंत्री मान के प्रस्ताव पर इसे सिलेक्ट कमेटी को भेजा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मंगलवार को धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर पेश किए गए बिल पर बहस हुई। 14 जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह विधेयक पेश किया...
article-image
पंजाब

स्वां नदी पर 35 करोड़ के पुल का मंत्री हरजोत बैंस ने किया शिलान्यास : भलड़ी-मेहंदपुर को जोड़ेगा नया पुल

नंगल :   गांव भलड़ी के समीप स्वां नदी पर 35.48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 511  लंबे हाई लेवल पुल का पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिलान्यास किया।...
Translate »
error: Content is protected !!