पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

by
 हरोली :  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को पकड़ा है। पुलिस ने प्रियंका निवासी ऊना बाजार और राहुल निवासी पोलियां बीत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार महिला का पति पहले ही चिट्टा के केस में जेल की सलाखों में है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू विंग को गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार शाम को अमृतसर से ऊना आ रही एचआरटीसी बस में कोई चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर के समय पंडोगा में नाकाबंदी कर दी। इस दौरान जैसे एचआरटीसी बस पंडोगा में पहुंची तो एसआईयू टीम ने बस को चेकिंग के लिए रोक लिया। पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला और युवक की तलाशी ली तो उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ। नशीले पदार्थ की मात्रा 8.53 ग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस, चुनाव चिन्ह वितरित

एएम नाथ। सुंदरनगर, 06 मई : नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव-2026 के अंतर्गत आज बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समयावधि के भीतर वार्ड नंबर-12...
article-image
पंजाब

भगोड़े प्राइवेट ठेकेदार को विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज ब्यूरो द्वारा अमृतसर के एक भगोड़े प्राइवेट ठेकेदार विकास खन्ना को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया...
article-image
Uncategorized , पंजाब

आप विधायक धुन के भतीजे जशन कंग को पाकिस्तानी ड्रोन व 1 किलो हेरोइन सहित ग्रिफ्तार

गढ़शंकर : खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवन सिंह धुन के भतीजे भतीजे जशनप्रीत सिंह उर्फ ​​जशन कंग को पुलिस ने बीती रात पाकिस्तानी ड्रोन और 1 किलो से अधिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अब तक 30 लोगों से पूछताछ : कांस्टेबल लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में

एएम नाथ । शिमला : पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ठगी मामले में अभी तक पुलिस 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!