पेट्रोल डाल कर पिता ने दोनों बेटियों को लगाई आग

by

होशियारपुर : तलवाड़ा के गांव बेडिंग में कलयुगी पिता ने अपनी दोनों नाबालिग बेटियों पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी और पत्नी को भी जान से मारने की नीयत से जलती लकड़ी से हमला किया । आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत तलवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूनम शर्मा पत्नी विद्या राम वासी वेडिंग ने पुलिस को दिए ब्यान मे बताया कि उसका विवाह 18 उन्नीस वर्ष पुर्व विद्याराम पुत्र अमरनाथ निवासी बेडिंग के साथ हुआ था। उसकी दो लड़कियां है। बड़ी लड़की सचिता शर्म (16 वर्ष) 10+2 कक्षा में कमाही देवी स्कूल मे और छोटी लड़की सरिता शर्मा(10वर्ष) पांचवी कक्षा में सरकारी स्कूल बेडिंग में पढ़ती है। उसने बताया कि 23 मार्च को मेरी बहन पूजा निवासी सुल्तान भिंड रोड अमृतसर में कोई घरेलू कार्यक्रम रखा हुआ था। उसने मुझे कार्यक्रम मे बुलाया था। मेरे पति जो टीवी के मरीज होने के कारण वह घर में ही अक्सर रहते हैं। पूनम शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को जब मैंने अपने पति से अपनी बहन के घर अमृतसर जाने के लिए पूछा तो वह मुझसे लड़ने झगड़ने लग पड़ा। क्योंकि मेरी बड़ी लड़की सचिता शर्मा का 24 मार्च को स्कूल में पेपर था इसलिए वह हमारे साथ नहीं गई। 24 मार्च को शाम के करीब 7 बजे जब हम अमृतसर से वापिस घर लौटे तो मेरी बड़ी लड़की सचिता शर्मा भी घर में पेपर देकर पहुंच गई।स्कूल से पेपर देकर लौटी लड़की सचिता ने मुझसे रोटी की मांग की तो मै रोटी बनाने के लिए चुल्हा जला कर बनाने लगी।इस बीच मेरे पति विद्या राम ने चूल्हे से जलती हुई लकड़ी से मेरे ऊपर वार कर दिया। जिससे से मेरे सूट को आग लग गई और वह कहने लगा कि आज तुझे और तेरी दोनों बेटियों का मैं काम तमाम कर दूंगा। इसी बीच उसने घर मे रखे प्लास्टिक की बोतल मे रखे पेट्रोल को कमरे में बैठी दोनों बेटियों पर डाल कर आग लगा दी।
जिससे बेटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने से दोनों लड़कियां ने चीखने की आवाज सु पड़ोसी यशपाल शर्मा व कुछ अन्य पड़सियो ने हमारे घर आकर हमारी हमारे कपड़ों में लगी आग को बाद बुझाया। आग लगने की वजह से दोनों बेटियों की शरीर की चमड़ी काफी हद तक जल गई। गांव वासियों ने दोनो लड़कियों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन लड़कियों की हालत काफी अधिक सीरियस होने के कारण। इस अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल होशियारपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों बेटियों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी हर गुरदेव सिंह व एएसआई रणवीर सिंह सैनी ने बताया कि लड़कियों की माता के बयान पर विद्या राम पुत्र अमरनाथ के विरूद्ध मामला दर्ज करके क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक समागम शुरु

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  हर साल की तरह गांव भाम में मां भामेश्वरी देवी जी के मंदिर में वार्षिक समागम 29 से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ ध्वजा भ्रमण किया...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी विधायक के करीबी की हत्या – पांच गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत : नफे सिंह राठी की तरह ही घेरकर बरसाईं गोलियां

तरनतारन :  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोला की बदमाशों ने गोलियां मार हत्या कर दी। गोइंदवाल साहिब रोड पर रेलवे फाटक पर यह वारदात हुई।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मूसेवाला के भाई की फोटो देखकर बोले फैंस,ये तो सिद्धू का कार्बन कॉपी – माता-पिता ने शेयर की भावुक पोस्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे हुए दो साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके मम्मी-पापा अभी भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं हालांकि अपने बेटे की...
article-image
पंजाब

13 साल की नाबालिग निकली गर्भवती : 13 साल की लड़की के साथ एक व्यक्ति ने करीब 3 महीने तक किया दुष्कर्म

जालंधर : पंजाब के जालंधर में बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 13 साल की लड़की के साथ करीब 3 महीने तक दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की के...
Translate »
error: Content is protected !!