पति ने लिया बदला, गन प्वाइंट पर किडनैपिंग- पत्नी की हत्या : वकील दोस्त भी मारा गया

by
फगवाड़ा :  कपूरथला के फगवाड़ा में डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। फगवाड़ा के एजीआई फ्लैट से 2 सप्ताह पहले महिला और उसके एडवोकेट दोस्त की किडनैपिंग व हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महिला और उसके दोस्त की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि महिला का पति ही है। आरोपी ने पत्नी की बेवफाई का बदला लेने के लिए उसकी और उसके दोस्त की हत्या की थी। मृतकों में महिला अंजू पॉल और उसका दोस्त एडवोकेट संजीव कुमार है।
मामले में मुख्य आरोपी मृतक महिला के पति हरविंदर सिंह सहित अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले पकड़े गए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।
एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि आरोपी हरविंदर सिंह 2012 में हुए डीएसपी हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। जो कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी और उसके वकील दोस्त को किडनैप कर उनकी हत्या कर दी।
आरोपी हरविंदर सिंह का अंजू पॉल से वर्ष 2019 में विवाह हुआ था। अंजू पॉल पति हरविंदर सिंह के आपराधिक मामलों में अदालत में मदद करती थी। इसी दौरान महिला के संपर्क में एडवोकेट संजीव कुमार आ गया। संजीव तलाकशुदा है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बात की जानकारी महिला के पति हरविंदर सिंह को भी लग गई। पत्नी की बेवफाई की वजह से उसने अंजू पॉल और उसके एडवोकेट दोस्त को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई थी। आरोपियों ने 19-20 अप्रैल की रात दोनों को किडनैप किया और फिर उनकी हत्या कर दी।
दोनों की हत्या मामले में आरोपी हरविंदर सिंह की मदद करने वाले कुलदीप सिंह उर्फ बिल्ला और रुपिंदर उर्फ पिंदर को पुलिस ने 27 अप्रैल को लुधियाना से राउंडअप किया था। पूछताछ खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी हरविंदर सिंह गुजरात के कच्छ क्षेत्र में छुपा हुआ है। पुलिस टीम ने कच्छ में छापेमारी कर हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। हरविंदर सिंह नशा तस्करी का काम भी करता था और उसकी काली कमाई पत्नी अंजू पॉल को देता था।
पुलिस जांच में सामने आया कि हरविंदर सिंह पर पहले भी 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 19-20 अप्रैल की रात हरविंदर सिंह अपने साथी मनजोत सिंह, जशनप्रीत और एक अन्य के साथ अंजू पॉल के एआईजी फ्लैट में आया था। उन्होंने अंजू पॉल और एडवोकेट संजीव कुमार गन पॉइंट पर किडनैप किया और लुधियाना ले गए। वहां एक खेत में दोनों की गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने दोनों शव लाडूवाल क्षेत्र के खेतों में दबा दिए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 को आनंदपुर साहिब में करेंगे राज्यस्तरीय समारोह का घेराव : एडिड स्कूलों के अध्यापकों तथा पैंशनर्स द्वारा अध्यापक दिवस के मौैके पर

मामला एडिड स्कूल अध्यापकों एवं पैंशनर्स को 6वें वेतन आयोग ना देने का तैयारियां मुकम्मल नंगल : पंजाब राज्य सरकारी सहायता प्राप्त (एडिड) अध्यापक तथा अन्य कर्मचारी यूनियन तथा पंजाब एडिड स्कूल पैंशनर्स सैल...
article-image
पंजाब

खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों को सांसद मनीष तिवारी ने बांटी 16.50 लाख रुपए की ग्रांट

लोकसभा क्षेत्र का सर्वापक्षीय विकास प्राथमिकता खरड़, 25 नवंबर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के विकास की गति को और आगे बढ़ाते हुए, अपने...
article-image
पंजाब

बस और ट्रक में हुई भिड़त में ट्रक चालक गंभीर, बस में स्वार लोग बाल बाल बचे

गढ़शंकर/ सैला खुर्द । गढ़शंकर होशियारपुर सड़क पर गांव परदाना के निकट बस और ट्रक में हुई भिड़त में ट्रक चालक गंभीर घायल हो गया।  लेकिन बस में स्वार बाल बाल बच गए। ट्रक...
article-image
पंजाब

महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने का पंजाब में ऐतिहासिक फैसला

चंडीगढ़ :  पंजाब में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। यह कदम न केवल रोजगार के नए दरवाज़े खोलेगा, बल्कि पंजाब के सामाजिक और प्रशासनिक ढांचे...
Translate »
error: Content is protected !!