फोटो:सीमा मेहन नामांकन दाखिल करते हुए।

वार्ड 1 से मिल रहें समर्थन के चलते आजाद प्रत्याशी सीमा मेहन मजबूत उम्मीदवार

by

सुधीर  मेहन भाजपे से टिकट मांग रहे थे,बी  भाजपा की टिकटों की घोषणा में देरी का मुख्य कारण वार्ड 1 की टिकट ही था
सतलूज व्यास टाइम्स
नंगल-नंगल कौंसिल चुनावों को लेकर वार्ड1 में जो सियासी हालात बनें है। उनके अनुसार भाजपा की मुश्किलें दिनप्रति दिन बढ़ती जा रहीं हैं। क्योंकि वार्ड 1 से 35 वर्ष पुराने पार्टी वर्कर सुधीर मेहन ने अपनी पत्नी सीमा मेहन के आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिएं है। सुधीर मेहन लवली की पत्नी सीमा मेहन वार्ड की मजबूत उम्मीदवार है। क्योंकि सीमा मेहन व उनके परिवार  की बार्ड में मजबूत पकड़ है तो  हर वर्ग के मतदाताओं का उनके पक्ष में ध्रुवीकरण होता दिखाई दे रहा।  इसके इलावा सुधीर मेहन लवली के कारण वार्ड 1 से बीजेपी के अधिकतर वर्कर भी सीमा मेहन के समर्थन में कम्पेन कर रहे हैं। इसके इलावा नंगल के मंडल के अन्य वार्डो के काफी भाजपा वर्कर भी सुधीर मेहन के लिए प्रचार कर रहें है। यही कारण है के सीमा मेहन की चुनाव प्रचार अन्य उम्मीदवारों से काफी मजबूत चल रही है।

वार्ड 1 के पार्टी संगठन ने भी सुधीर मेहन लवली की पत्नी सीमा कुमारी को उम्मीदवार बनाने की रखी थी मांग : 
करन मेहन भाजपा के 35 वर्ष पुराने वर्कर सुधीर मेहन के बेटे है।  वार्ड में युवा वर्ग करन मेहन के साथ जुड़ा हुआ है। सुधीर मेहन उर्फ लवली अपने बेटे करन के साथ अभी भी पार्टी के लिए काफी मेहन्त करते है। वार्ड 1 से बीजेपी की अधिकतर वोट सुधीर मेहन लवली के साथ जुड़ी हुई है। सुधीर मेहन ने पार्टी से अपनी पत्नी सीमा मेहन के लिए टिक्ट की मांग की थी। जिसके बाद पार्टी ने सीमा मेहन को टिक्ट नही दी। उसके बाद  सुधीर मेहन ओर उनके बेटे करन ने अपने समर्थकों के साथ पहले मीटिंग करके आजाद चुनाव लडऩे के संकेत दिए थे।  लेकिन भाजपा को समझ जाना चाहिए था।  जव भाजपा में साफ हो गया कि टिकट उन्हें नहीं दी जाएगी सुधीर मेहन की  पत्नी सीमा मेहन के वार्ड 1 से नामांकन दाखिल कर दिए तो भाजपा के लिए यह बड़ा झटका सावित हुया।

 सीमा मेहन को पार्टी से टिक्ट ना मिलने के कारण मेहन परिवार समेत वार्ड के अधिकतर भाजपा वर्कर पार्टी से चल रहें है नाराज

करन मेहन ने जानकारी देते हुए कहा के अगर उनका वार्ड  रिजर्ब होता तो अगर पार्टी भिंदा को टिकट देती तो उन्हें कोई एतराज नही होता। वह खुद पार्टी प्रत्याशी के हक में प्रचार करते। पर अब वार्ड जरनल था । इस लिए हम आजाद तोर पर मैदान में उतरें हैं। भाजपा के नंगल मंडल में टकसाली भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा। अपने चहेतों को आगे लाया जा रहा है। करन मेहन ने कहा के मेरे पिता सुधीर मेहन पिछले 35 वर्षों से बीजेपी और मदन मोहन मित्तल के साथ जुड़े हुए है।  हमें टिक्ट ना मिलने से वार्ड 1 से भाजपा वर्कर आम लोग पार्टी के स्थानीय संगठन से नाराज चल रहें है। इन सभी नाराज लोगों का मानना है के पार्टी के स्थानीय संगठन ने हाईकमांड को गलत जानकारी दी। कुछ मित्तल विरोधी लोग मित्तल समर्थकों को पार्टी से बाहर करने की चालें चल रहें हैं। मित्तल विरोधी लोग नंगल में पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। क्योंकि उन्हें पता है के विधान सभा चुनावों में मित्तल परिवार से ही कोई भाजपा का उम्मीदवार होगा। इस लिए वह नंगल में टकसाली वर्करों को बाहर करके पार्टी खत्म करना चाहते हैं। पर ऐसा नही होगा पार्टी के टकसाली परिवार नंगल में पार्टी को बचाएंगे भी ओर पार्टी को मजबूत भी करेंगे। वार्ड 1 के भाजपा के टकसाली संग़ठन बर्करज ने हमें चुनाव लडऩे के निर्देश दिए है। अगर हम चुनाव न लड़ते तो वार्ड के पार्टी वर्कर निराश होकर घर बैठ जाते। इस लिए हमनें पार्टी को वार्ड में बचाए रखने के लिए चुनाव लडऩे का फैंसला किया है। हम वार्ड 1 चुनाव जीत कर बीजेपी हाईकमांड और मदन मोहन मित्तल की झोली में डालेगें। करन मेहन ने कहा के मेरे पिता पार्टी के ईमानदार मेहनती वर्कर हैं और आगे भी पार्टी से जुड़े रहेंगे। हम इन चुनावों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नाम पर ओर मदन मोहन मित्तल के नंगल समेत पूरे हल्के में और वार्ड 1 में कराए कामों के आधार पर वोटें मांगेंगे। चुनावों के बाद भाजपा के टकसाली वर्करों को ओर पार्टी को खत्म करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू की जाएगी। इस अभियान में पार्टी के टकसाली परिवार और अन्य वर्करों को साथ लेकर यह मुहिम चलाई जाएगी।
फोटो :सीमा मेहन नामांकन दाखिल करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर की हत्या : चार नकाबपोश हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

समराला : गांव मानकी में चार नकाबपोश हमलावरों ने एक कबड्डी खिलाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर की हत्या कर दीं। जिससे से कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह( (23) ) की मौत हो गई, जबकि उसका...
article-image
पंजाब

बीत क्षेत्र का विकास केवल अकाली दल सरकार के समय ही हुआ : लोग चुनाव का इन्तजार क्र रहे ताकि आम आदमी पार्टी की सरकार को चलता किया जा सके — पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर :  शिरोमणि अकाली दल, बीत सर्कल के अकाली कार्यकर्ताओं के बैठक की अड्डा झुग्गियां में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर  शिरोमणि अकाली दल के हलका गढ़शंकर के इंचार्ज पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर...
article-image
पंजाब

प्राचीन शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में श्री राम कथा स्वामी उदय गिरी जी के नेतृत्व में शुरू

श्री राम कथा आचार्य स्वामी सुधीर शरण जी अयोध्या वाले करेंगे होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला होशियारपुर के गांव बस्सी गुलाम हुसैन के प्राचीन शिव मंदिर में मौजूदा महंत उदय गिरी जी के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

लुधियाना के फोटोग्राफी मेले के लिए गढ़शंकर से फोटॉग्राफर्स का जत्था रवाना 

गढ़शंकर, 16 अगस्त: पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन जालंधर द्वारा करवाए जा रहे लुधियाना के मुल्लांपुर में विशाल फोटोग्राफी मेले में गढ़शंकर से फोटॉग्राफर्स का बड़ा जत्था रवाना हुआ। आज गढ़शंकर से रवाना होते समय फोटोग्राफर...
Translate »
error: Content is protected !!