एसएसपी नवजोत सिंह माहल, एसपी(डी), एसपी(एच), डीएसपीज सहित 137 फ्रंटलाइन वर्करों का हुआ कोविड-19 टीकाकरण

by

जिले में कोविड वैक्सीन के दूसरे पढ़ाव की शुरुआत

एसएसपी ने लोगों को बिना डर टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की
होशियारपुर, 04 फरवरी:
कोविड-19 की रोकथाम के लिए शुरु हुए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिले में दूसरे पढ़ाव की शुरुआत स्थानीय पुलिस लाइन अस्पताल से हुई जहां एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल सहित कुल 137 फ्रंटलाइन वर्करों का कोविड-19 टीकाकरण हुआ।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए कोविशील्ड इंजेक्शन लगवाने के बाद बताया कि पुलिस लाइन अस्पताल में टीकाकरण का विशेष कैंप शुरु किया गया है जो कि 5 दिन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष कैंप के दौरान जिला पुलिस के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन दी जाएगी जो कि पहली खुराक से 28 दिन बाद दोबारा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजाब के डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता की ओर से सबसे पहले कोविड वैक्सीन लगवा कर कोरोना महामारी के संकट के समय फ्रंट लाइन वर्करों के तौर पर काम करने वाली पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए उत्साहित किया गया था। उन्होंने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों व टीकाकरण माहिरों की ओर से शुरु किए गए दूसरे पढ़ाव में उनके अलावा एसपी(एच) रमिंदर सिंह, एसपी(डी) रविंदरपाल सिंह संधू, एसपी(पीबी) मंदीप सिंह, डीएसपीज गुरप्रीत सिंह गिल, जगदीश राज अत्री, अमर नाथ, प्रेम सिंह आदि ने टीकाकरण करवाया।
कोविड वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह से डर या अफवाह से दूर रहने की अपील करते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने लोगों को आह्वान किया कि कोविड का इंजेक्शन इस बीमारी की असरदार ढंग से रोकथाम के लिए अति जरुरी है, जिसके लिए सभी को सार्वजनिक हितों के मद्देनजर यह टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद हर व्यक्ति तो आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा जाता है व उसको दूसरी डोज 28 दिनों के बाद देने के बारे में जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी भी किस्म का फिक्र न रखते हुए हर नागरिक को यह इंजेक्शन जरुर लगवाना चाहिए ताकि कोरोना से हम सभी सुरक्षित रह सकें।
वर्णनीय है कि आज कुल लगे 13 इंजेक्शनों में से 83 इंजेक्शन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लगाए गए जबकि 54 इंजेक्शन फ्रंट लाइन वर्करों के लगाए गए।
टीकाकरण की शुरुआत के मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग के अलावा पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके फर्जी शराब घोटाला बनाया गया : केजरीवाल

 नई दिल्ली :  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल...
article-image
पंजाब

बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों ने बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में दिया विशाल रोष धरना

गढ़शंकर, 30 जून :  गढ़शंकर ब्लॉक में बिजली के लंबे लंबे कटों के विरोध में किसानों द्वारा शेर-ए-पंजाब किसान यूनियन और किरती किसान यूनियन के नेतृत्व में बिजली दफ्तर गढ़शंकर के परिसर में विशाल...
article-image
पंजाब

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- नामधारी फुटबॉल अकादमी भैणी साहिब ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 4-3 से हराया

गढ़शंकर, 26 अगस्त: 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित की गई। ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
Translate »
error: Content is protected !!