पति पत्नी को चंबा में चिट्टा के साथ जिला पुलिस के एसआईयू सेल की टीम ने किया गिरफ्तार

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला पुलिस के एस.आई.यू सेल टीम ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ दंपति जोड़ा पकड़ने में कामियाबी हासिल की। जिला पुलिस के एस आई यू सेल ने नाकाबंदी के दौरान दंपति जोड़े से चिट्टे की बड़ी खेप पकड़ने में कामियाबी हासिल की है।
जानकारी अनुसार चम्बा पठानकोट एन एच पर कटोरी बंगला के पास जिला पुलिस के एस.आई.यू सेल के मुख्य आरक्षी योग राज सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी का गाड़ियों की रूटी चेकिंग कर रहे थे कि पठानकोट की ओर से एक वोलेरो गाड़ी नंबर एच.पी 81-27340 आई जिसे एस. आई.यू सेल की टीम ने शक के आधार पर रोक ओर तलाशी ली तो ड्राइवर सीट से चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने बरामद चिट्टे का तराजू से वजन करने पर उसका वजन 10.13 ग्राम पाया। पुलिस टीम ने मामले की छानबीन करने पर आरोपी की शिनाख्त नरेंद्र कुमार पुत्र प्रकाश चंद और उसकी पत्नी तमन्ना कुमारी पत्नी नरेंद्र सिंह गांव बरंगाल तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में कर पुलिस थाना में मादक द्रव्य अधिनियम तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
एस.पी,चम्बा, अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने जिला चम्बा में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है इसी अभियान के तहत दंपति जोड़े से पुलिस ने 10.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दंपति जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की तब्दीश शुरु कर दी है। पुलिस आगे भी अपने इस अभियान को जारी रखेगी साथ नशे का कारोबार करने वाले को किसी भी सूरत न बक्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो : टेली ईसीजी रोकेगा हार्ट अटैक, हिमाचल में जल्द सेवा शुरू

शिमला : हिमाचल में लोगों की हार्ट अटैक से मौत न हो, स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में एक कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है। इसमें विभाग फील्ड स्तर पर टेली ईसीजी सेवा शुरू करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, 158 हैक्टेयर भूमि कटाव रुकेगा : सर नाले के तटीकरण से करीब चार दशक पुरानी मांग हुई पूरी- मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 14 जून- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के पंजावर में सर नाले के तटीकरण के शिलान्यास मौके पर कहा कि तटीकरण के चलते पंजावर क्षेत्र की करीब 4 दशक पुरानी मांग पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में शांति स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य, न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार : विशाल कौंडल

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :    जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण चंबा द्वारा बालू हिपा सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बीमा कंपनियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिरंगे के प्रति देशवासियों का उत्साह नई जागृति का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

न्यू दिल्ली : 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण : भारत के 76वें स्वतंत्रता दिव के मौके पर देश भारत में जश्न मनाए...
Translate »
error: Content is protected !!