पति-सास समेत तीन पर महिला को हार्पिक पिलाने का आरोप : मौत, केस दर्ज

by

जालंधर: शहर के पठानकोट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही विवाहिता नेहा की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

मृतका के परिजनों ने उसके पति उमंग बस्सी, सास कुसुम बस्सी और पति की कथित प्रेमिका सतपाल कौर पर विवाहिता को जबरन हार्पिक (टॉयलेट क्लीनर) पिलाकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​घटना का विवरण व परिजनों के आरोप :  मृतका नेहा की ननद और रिश्तेदार दिव्या ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ​विवाहेतर संबंध (Extra-Marital Affair): नेहा की शादी करीब 7 साल पहले उमंग बस्सी से हुई थी और उनकी 6 साल की एक बेटी (कियारा) है। परिजनों का आरोप है कि उमंग के अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे और वह मौजूदा प्रेमिका से दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ा था।

विरोध करने पर रास्ते से हटाने के लिए ससुरालियों ने नेहा को जबरन हार्पिक पिलाया और ऊपर से दो गिलास पानी डाल दिया, जिससे उसके अंदरूनी अंग बुरी तरह झुलस गए। नेहा को गंभीर हालत में 19 तारीख को अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

​जांच अधिकारी (पुलिस) के अनुसार ​पीड़िता के वेंटिलेटर पर होने के कारण ड्यूटी मजिस्ट्रेट (जज साहिबा नमिता शर्मा) की मौजूदगी में इशारों व बयानों के आधार पर पहले मामला दर्ज किया गया था। ​पीड़िता की मौत के बाद उसके भाई अमरीश कुमार के बयानों के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। ​प्राथमिक FIR में पति और सास के नाम के अलावा अब मृतका के भाई के बयान पर कथित प्रेमिका सतपाल कौर का नाम भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी विदेश (कनाडा) या सीमावर्ती रास्तों (नेपाल/भूटान बॉर्डर) से फरार होने की फिराक में हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने और सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 वर्षीय मासूम बच्ची को परिवार को सौंपने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रंजना 284 अंक लेकर प्रथम : डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर, 14 मार्च : विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए परिणामों में डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर का बी.ए. भाग तृतीय का परिणाम शानदार रहा। कॉलेज की छात्रा रंजना पुत्री भोला सिंह ने 284 अंक प्राप्त...
article-image
पंजाब

हमेशा पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम तथा कानूनी विधि से जाएं विदेश : खन्ना 

खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी जनसमस्याएं होशियारपुर 23 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने लोगों की समस्याएं सुनने व उनका समाधान करने के लिए खुले दरबार का आयोजन...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारे की जमीन विवाद में चल गई गोलियां : 3 गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

फाजिल्का। जिले के गांव थेहकलंदर के गुरुद्वारा साहिब की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में 17 मई को कुछ लोगों ने प्रबंधक कमेटी के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर हवाई...
article-image
पंजाब

उम्मीदवार के विवरण और जमा करवाए ऐफीडैवटों संबंधी केवाईसी एप (नॉ यूयर कैंडीडेट – अपने उम्मीदवार को जानो) से जानकारी हासिल की जा सकती : ख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को पोडकास्ट का चौथा एपिसोड सोशल मीडिया के आधिकारिक पेजाें (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज कर दिया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!