‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया.’, आलोचना के बाद दीपेंद्र हुड्डा बोले- सिख समाज हमारा अपना परिवार

by

 काग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ कहा था। हुड्डा की उनके बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ही आलोचना की थी।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ कहा था। हुड्डा की उनके बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने ही आलोचना की थी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा था।

सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराया गया था और कुछ दिनों पहले ही उनका तिहाड़ जेल में निधन हो गया था।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने X पर क्या कहा?

रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर कहा है कि उनकी कोई भी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी और सिख समाज के भाईयों को ठेस पहुंचाने की बात वह सोच भी नहीं सकते।

हुड्डा ने कहा, “पिछले दो दिन से मैं देख रहा हूं कि मेरे बयान को घुमा-फिराकर लोगों के सामने पेश किया जा रहा है, और मेरे बयान में एक ऐसा भी अंग्रेजी का शब्द डाला जा रहा है, जो मैंने बोला ही नहीं, न ही मेरा दूर-दूर तक ऐसा कोई मतलब था।”पिछले दो दिन से मैं देख रहा हूँ कि मेरे बयान को घुमा-फिराकर लोगों के सामने पेश किया जा रहा है। और मेरे बयान में एक ऐसा भी अंग्रेजी का शब्द डाला जा रहा है, जो मैंने बोला ही नहीं, न ही मेरा दूर-दूर तक ऐसा कोई मतलब था।मेरी कोई भी मंशा किसी हमारे भाई को ठेस पहुँचाने की नहीं थी।

सिख समाज हमारा अपना परिवार-  हुड्डा ने कहा, “सिख समाज हमारा अपना परिवार है। अगर किसी भाई की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं आपका भाई हूं, मैं खेद प्रकट करता हूं। मेरी मंशा, मेरा मकसद किसी का दिल दुखी करना नहीं था।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “आज भी देश की सीमाओं की रक्षा हो, चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो, सिख कौम ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, उस पर हमें गौरव है और हमारा सिख समाज के साथ एक परिवार जैसा रिश्ता है। कभी भी जरूरत हुई तो छोटे-बड़े भाईयों की तरह आपस में हम हमेशा साथ खड़े रहे, ऐसा हमारा रिश्ता है।”

सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 1984 में जो हुआ, सिख समाज के न्याय की लड़ाई में भी हम उनके साथ हैं। हुड्डा ने कहा कि उनको न्याय मिलना चाहिए और कोई दोषी बचना नहीं चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भर्ती परीक्षाओं के रिज़ल्ट न जारी करने पर बोले नेता प्रतिपक्ष : साल भर  से एक-दो हफ़्ते का समय माँग रहे हैं मुख्यमंत्री, एक साल हो गये कब जारी होंगे रुके हुए रिजल्ट : जयराम ठाकुर

शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को बने एक साल से ज़्यादा का समय हो गया है लेकिन सरकार ने भर्ती परीक्षा के परिणामों को रोक कर रखा है। युवाओं...
article-image
पंजाब

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 40.84 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मुख्यमंत्री ने कीं समर्पित

एएम नाथ।  कोटखाई :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 40.84 करोड़ रुपये की लागत की चार विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने गुम्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 50 दिन में 16वां मर्डर : अब झाड़ियों में मिली युवक की लाश

एएम नाथ। शिमला : शिमला :  हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बेहद खराब हो गई है. प्रदेश में 2025 के शुरुआती 50 दिन में 16वां मर्डर हुआ है. ताजा मामला शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!