पती को धोखा देकर प्रेमी संग भागी महिला : प्रेमी ने कर दिया कत्ल , कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने दो दिन में सुलझाया, कातिल ग्रिफ्तार

by

लुधियाना : पति को धोखा देकर भागी महिला को उसके प्रेमी मौत के घाट उतार दिया। महिला की पहचान फत्तो उर्फ नीसा के रूप में हुई। प्रेमी की पहचान शारिक अली उर्फ मोहम्मद अली उर्फ अली उर्फ तंदूर वाला के रूप में हुई है।
आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला था। दो दिन पूर्व लुधियाना-खन्ना मार्ग पर गांव मंडियां के पूर्व सरपंच हरदीप सिंह के खेतों के समीप सेम नाले से फत्तो का शव मिला था। मलेरकोटला पुलिस ने शारिक अली को मंडी अहमदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। शारिक अली उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था।
मलेरकोटला पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे दबोच लिया। फत्तो का निकाह रायकोट निवासी आसिफ अली उर्फ आशु निवासी रायकोट जिला लुधियाना के साथ हुआ था। फत्तो ने शारिक के प्रेम जाल में फंसकर पति आसिफ अली को धोखा दिया था। फत्तो कुछ समय पहले शारिक अली के साथ भाग गई थी और मौत तक उसके साथ रही। मलेरकोटला के एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि स्पेशल जांच टीम ने इस कत्ल की गुत्थी को दो दिन में सुलझाते हुए महिला के शव की पहचान की और अहमदगढ़ में छिपे कातिल शारिक अली को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गिरफ्तार, आरोपी सैमी धीमान 5 साल से था फरार : सरकार को जीएसटी राजस्व में लगभग 25 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया

चंडीगढ़: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी बिल और कंपनियों का GST राजस्व में सरकारी राजकोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप...
article-image
पंजाब

थाना गढ़ंशकर में भी दफ्तरी स्टाफ ने पौधारोपण कर ग्रीन चुनाव संबंधी ली शपथ : एस.डी.एम ने ग्रीन मिशन कमेटी की बैठक कर सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण के दिए निर्देश

गढ़शंकर, 20 मई :  लोकसभा क्षेत्र आनंदपुर साहिब के जनरल पर्यवेक्षक डा.  हीरा लाल की ओर से दिए गए निर्देशों पर 045 गढ़शंकर में आज ग्रीन मिशन कमेटी की बैठक एस.डी.एम-कम-सहायक रिर्टनिंग अधिकारी गढ़शंकर शिवराज...
article-image
पंजाब

मुलाज़मों को नये तनख्वाह स्केल का लौली पोप देकर पिछले डी.ए. के बकाये तथा डी.ए. की किश्तें दबा ली गई : मुल्तानी

होशियारपुर :    पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वैल्फेयर ऐसोसिएशन (रजि.) होशियारपुर की मीटिंग प्रधान रणजीत सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में बस स्टैंड में हुई। मीटिंग शुरू होने से पहले इस जत्थेबन्दी के मैंबर रणजीत...
article-image
पंजाब , समाचार

हथियारों से भरा बैग बरामद : 3 एके-47 व 6 खाली मैगजीन, 5 एमपी-5 (मिनी एके-47) व 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल व 6 खाली मैगजीन 30 बोर की 100 गोलियां और 5.56 एमएम की 100 गोलियां बैग से बरामद

फिरोजपुर : पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने फिरोजपुर से हथियारों से भरा बैग बरामद किया। जिसमें हथियार और गोला-बारूद था। बीएसएफ ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह...
Translate »
error: Content is protected !!