पत्नी और 2 बच्चों को बचाने नहर में कूदा पति : लेकिन बेटा-बेटी को नहीं बचा पाया

by

फिरोजपुर : जीरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक सवार दंपती दो बच्चों के साथ नहर में गिर गए। नहर में गिरने से दोनों मासूम पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि पति और पत्नी किसी तरह पानी से बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना जीरा के गांव वरपाला के नजदीक हुई है। नहर के पानी में दंपती का चार साल बेटा और दो वर्षीय बेटी तेज बहाव में बह गए, जबकि दंपती तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया। सूचना मिलते ही एसडीएम जीरा गुरमीत सिंह मौके पर पहुंच गए। गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं।

पीड़ित जसवीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक पर फिरोजपुर से अपने गांव वरपाला की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वरपाला की तरफ से गुजरती सरहिंद नहर के पुल से बाइक से निकल रहे थे, पुल पर बहुत कीचड़ होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई। पुल के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल नहीं लगी होने के चलते उसके दोनों बच्चे और पत्नी नहर में गिर गए। उन तीनों को बचाने के लिए वह भी नहर में कूद गए। बड़ी मुश्किल से वह पत्नी को बचा सके, क्योंकि वह भी डूब रहे थे।

पानी का बहाव तेज होने के चलते वह अपने चार साल के बेटे और दो साल की बेटी को बचा नहीं सका। वह नहर से बाहर निकालते ही गांव की तरफ दौड़े और लोगों को इकट्ठा कर नहर की तरफ आए तब तक उनके बच्चे पानी में बह गए। जसवीर ने कहा कि नहर पर बने पुल पर ग्रिल लगाने संबंधी जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से शिकायतें की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जसवीर की मांग है कि उसे इंसाफ मिले और जिन अधिकारियों की गलती है उन्हें सजा दी जाए।

उधर, एसडीएम जीरा गुरमीत सिंह का कहना है कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का जायजा लिया बारिश के चलते पुल पर काफी कीचड़ था, तभी बाइक फिसलने से ये लोग नहर में गिर गए। एसडीएम ने कहा कि परिवार की हर प्रकार की मदद करेंगे। गोताखोरों और एनडीआरएफ टीमें बच्चों की नहर में तलाश कर रही हैं। इस पुल पर ग्रिल नहीं होने संबंधी पूरी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के सिपहसलार कैसे अपनी सीटों पर ही उलझे, जानें आतिशी-सिसोदिया, भारद्वाज सहित AAP के दिग्गजों का हाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव की लड़ाई काफी दिलचस्प होती जा रही है।  इस बार दिल्ली में किसी एक पार्टी के पक्ष में कोई लहर नहीं दिख रही है बल्कि हर सीट की अपनी लड़ाई है।...
article-image
पंजाब

परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दिया

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले सिकंदर सिंह मलूका की बहू आईएएस परमपाल कौर के इस्तीफे के बाद अब पंजाब के एक और आईएएस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी करनैल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की समग्र विकास योजना में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : उपायुक्त

श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र की विकास योजना से संबंधित आपत्तियों एवं सुझावों की सुनवाई के लिए बैठक का आयोजन रोहित भदसाली।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 9 अक्तूबर. श्री चिंतपूर्णी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

राजोआना की बेल याचिका और भाखड़ा मुद्दे पर SGPC की बैठक में लिया बड़ा फैसला : केंद्र सरकार पर एसजीपीसी ने भेदभाव का लगाया आरोप

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की एक अहम बैठक सोमवार दोपहर को कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अगुआई हरजिंदर सिंह धामी ने की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक...
Translate »
error: Content is protected !!