विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में महिला एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

by

माहिलपुर , 31 अक्तूबर : थाना माहिलपुर के गांव भारटा निवासी हरकरण सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह के बयान के अनुसार स्टूडेंट वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मास्टर्स ड्रीम टू डेस्टिनेशन कंसलटेंसी की मालिक महिला एजेंट पूनम पत्नी गुरप्रीत सिंह नजदीक बस अड्डा गड़ा रोड जालंधर हाल निवासी गांव संसारपुर जिला होशियारपुर के खिलाफ धारा 316(2), 318(4) बीएनएस और 13 पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले के अनुसार हरकरण सिंह ने एसएसपी होशियारपुर को 3 जून 2025 को दी अपनी दरख्वास्त में बताया था कि वह कनाडा में पढ़ाई करने जाना चाहता है और उसने उक्त एजेंट के बारे में बताया था और जब वह 17 नवंबर 2022 को पूनम से मिला तो उसने उसे बताया कि वीजा पर उसे 20/21 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। उसने बताया कि इसमें से उसने 18 नवंबर 2022 को उक्त खाते में 3 लाख रुपए और 24 मार्च 2023 को 1 लाख रुपए और अपने दोस्त बलदीप सिंह के खाते से 27 मार्च 2023 को 1 लाख रुपए जमा करवा दिए। हरकरण सिंह ने बताया कि इसके बाद उक्त ने वीजा के बारे में कोई बात नहीं की और फिर 2 अप्रैल 2023 को उसने कहा कि आपका ऑफर लेटर आ गया है और जीआईसी से 4 लाख 90 हजार रुपए, 6 लाख 32 हजार रुपए और 1 लाख रुपए उसके खाते में जमा करवा दिए। हरकरण सिंह ने बताया कि कोई काम पूरा होता न देख उन्होंने उक्त एजेंट से बात करके अपने पैसे मांगे, लेकिन उसने स्टूडेंट वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा का अप्वाइंटमेंट दिलवा दिया और 40 हजार रुपये और ले लिए। हरकरण सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त पूनम ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे 20 लाख रुपये ठगे हैं, इसलिए उक्त एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीएसपी होशियारपुर द्वारा इस आवेदन की जांच के बाद उक्त महिला एजेंट के खिलाफ़ थाना माहिलपुर में धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

झुंगियां के सरकारी अस्पताल में स्टाफ और सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी समस्याओं का करना पड़ रहा साहमना : निमिषा मेहता

मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर की जा रही ड्रामेबाजी ने अस्पताल, डिस्पेंसरी और वेलनेस सेंटर किये ठप गढ़शंकर– गढ़शंकर विधानसभा हलके की भाजपा की हल्का इंचार्ज भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने अपने सहयोगियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर के लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताना वकील को पड़ा महंगा : भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

महाराष्ट्र के बीड जिले की अंबाजोगाई तहसील के सांगांव गांव में एक महिला वकील पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्ञानेश्वरी अंजन ने गांव के सरपंच और उनके कुछ सहयोगियों पर गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!