लोगों को गिरफ्तार करने के बजाय घर में तोड़फोड़, घर से नकदी और आभूषण चोरी करके ले गए पुलिस कर्मचारी :  निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर, 17 अक्टूबर : गांव खानपुर में पंचायत चुनाव के बाद हुए विवाद के बाद भाजपा नेता निमिषा मेहता वहां पहुंचीं और लोगो के घरों में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान निमिषा मेहता ने कहा कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए काम करती है, लेकिन गढ़शंकर में पुलिस लोगों की सुरक्षा करने की बजाय लोगों के घरों में जाकर गुंडागर्दी, मारपीट, घरों से चोरी और तोडफ़ोड़ कर रही है।भाजपा नेता निमिषा मेहता ग्रामीणों को साथ सेवानिवृत सूबेदार अवतार सिंह के घर का गई। जिनकी पत्नी पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ रही थीं। निमिषा मेहता ने कहा कि सेवानिवृत सूबेदार अवतार सिंह के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने मुझे बताया कि पंजाब पुलिस के जवान तीन गाड़ियों के साथ आए और पहले उनके घर का ताला तोड़ दिया। फिर दरवाजे तोड़कर उनके सभी कमरों में प्रवेश किया। अलमारियो की तंजोरी तोड़ कर उसमें रखा तीन लाख रुपये नकद और सोना चुरा लिया। निमिषा मेहता ने बताया कि बहादुर सिंह के घर जाकर इन कर्मचारियों ने पहले उनकी गाड़ी तोड़ी और फिर चोरों की तरह सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। अलमारी से एक लाख नकदी समेत आभूषण ले गए। निमिषा मेहता मुताबिक बहादुर सिंह की पत्नी राजविंदर कौर ने ग्रामीणों के सामने उन्हें बताई।


सेवानिवृत सूबेदार अवतार सिंह के घर पर भी कर्मचारियों ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल और कार में तोड़फोड़ की कर घर में चोर-डाकुओं जैसे रवैया अपनाया। निमिषा मेहता ने कहा कि अगर पुलिस पर्चे में नामित लोगों को ढूंढ़ने या गिरफ्तार करने आती, तो पुलिस घर के ताले नहीं तोड़ती और अलमारियों से आभूषण और लाखों नकद चोरी नहीं करती। निमिषा मेहता ने कहा कि आम जनता पुलिस से अपनी सुरक्षा की उम्मीद रखती है और जब कहीं चोरी होती है तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने जाते हैं।लेकिन यहां तो पुलिस ही खुलेआम लोगों के घरों में चोरी कर रही है और कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पुलिस आम लोगों पर धौंस जमा रही है और उन्हें परेशान कर रही है । गढ़शंकर के विधायक डिप्टी खुद को सरकार का मंत्री बताते है। वह उनके साथ हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाने की बजाए खामोश हैं। जिसका मतलब साफ है कि पुलिस की यह दादागिरी विधायक के इशारे पर ही लोगों के साथ हो रही है। इस मौके पर निमिषा मेहता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया और कार्रवाई नहीं की तो वे गढ़शंकर के लोगों को साथ लेकर पुलिस को कड़ा सबक सिखाएंगी ताकि भविष्य में गढ़शंकर के भोले-भाले निवासियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न किया जा सके।


उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के नतीजों से असंतुष्ट लोगों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम गढ़शंकर और डीएसपी गढ़शंकर की गाड़ियों को रोक दिया था, जिसमें पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी. इस दौरान ईंटें लगने से SHO गढ़शंकर समेत तीन मुलाजिम घायल हो गए और पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था ।डीएसपी जसप्रीत सिंह : पुलिस ग्रिफ्तार करने के लिए रेड करने गई थी। उस दौरान गांव वासी वहां मौजूद थे। घर में ताले लगे थे। जिसके बाद पुलिस वापिस आ गई। घर के अंदर काया हुआ क्या नहीं हमे नहीं पता। पुलिस कर्मचारियों ने कोई तोड़फोड़ नहीं की और न कोई चोरी की। फिर भी अगर कोई शिकायत देगा तो जांच की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लड़कियों व महिलाओं को आत्म निर्भर बना रहा है रु रल सैल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट: अपनीत रियात – इंस्ट्ीट्यूट में अब तक 4057 महिलाओं को विभिन्न रोजगारन्मुखी कोर्सों का दिया जा चुका है प्रशिक्षण, 2382 को किया पैरों पर खड़ा

होशियारपुर,  29 जनवरी:  जिले में लड़कियों व महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन की ओर से किए गए प्रयासों के चलते आज हजारों महिलाएं आत्म विश्वास से लबरेज अपने पैरों पर खड़ी हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव...
article-image
पंजाब

10 बोतल कोरोना बीयर और चार हुक्के बरामद, हुक्का पीते मिले लोग, 3 गिरफ्तार : रेस्टोरेंट में बिना परमिट के मेहमानों को शराब जा रही थी परोसी

मोहाली :  25 मार्च :  आबकारी विभाग की ओर से वर्ष 2024 के चुनावों को देखते हुए ढाबों, होटल व क्लबों की चैकिंग की गई। इसके अलावा खरड़-कुराली रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों को...
article-image
पंजाब

बर्खास्त डीएसपी ने गैंगस्टरों का बताया खतरा : हाईकोर्ट ने SIT के लिए मांगे अधिकारियों के नाम

चंडीगढ़।  गैंगस्टर लाॅरेंस के पंजाब पुलिस की कस्टडी में हुए इंटरव्यू मामले की आज  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में बर्खास्त डीएसपी गुरशेर सिंह संधू की तरफ से वकील...
Translate »
error: Content is protected !!