पत्नी कमाऊ हो तो भी पति को करना होगा बच्चे का भरण-पोषण – हाईकोर्ट

by

चंडीगढ़।  पत्नी पर्याप्त कमाई कर रही हो तब भी पति बच्चों के लिए गुजारा भत्ता से इन्कार नहीं कर सकता है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुग्राम की फैमिली कोर्ट के गुजारा भत्ता आदेश के खिलाफ दाखिल पिता की याचिका को खारिज करते हुए यह अहम आदेश जारी किया है।

गुरुग्राम निवासी व्यक्ति ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल करते हुए फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। फैमिली कोर्ट ने याची को आदेश दिया था कि वह अपनी नाबालिग बेटी को 7,000 रुपये महीने अंतरिम गुजारा भत्ता दे। याची ने दलील दी कि उसकी आय केवल 22,000 रुपये है और परिवार के अन्य छह सदस्य उस पर निर्भर हैं। इसके अलावा बच्ची की मां के पास गुजारा करने के लिए पर्याप्त साधन हैं।  याची ने दलील दी कि वह अपनी बेटी का गुजारा भत्ता देने के लिए उत्तरदायी नहीं है, क्योंकि वह अपनी मां के पास है। फैमिली कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि याचिकाकर्ता की नाबालिग बेटी है और उसके पास खुद का भरण-पोषण करने के लिए आय का कोई स्वतंत्र स्रोत नहीं है, इसलिए पिता का नैतिक और कानूनी कर्तव्य है कि वह उसका भरण-पोषण करे।

बच्चे का भरण पोषण पिता का नैतिक और कानूनी कर्तव्य : पिता होने के नाते याचिकाकर्ता का दायित्व है कि वह उसे एक सभ्य जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए भरण-पोषण करे। हाईकोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट ने न केवल याची की वित्तीय क्षमता पर विचार किया, बल्कि बच्ची के पालन-पोषण के लिए आवश्यक व्यापक प्रयासों पर भी विचार किया, जिसे माता-पिता दोनों के बीच समान रूप से साझा किया जाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर -जाने कहां किसे मिली तैनाती : कुलदीप सिंह चाहल अब डीआईजी

चंडीगढ़। तीन महीने से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी वरिंदर कुमार को आखिरकार तैनाती मिल गई। राज्य सरकार ने उन्हें मानवाधिकार आयोग में स्पेशल डीजीपी के पद पर तैनात कर दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, कन्याओं को बांटे एफडी के दस्तावेज बड़सर 07 अक्तूबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई तकनीक मीडिया जगत के लिए उपयोगी होगी साबित: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला में प्रेस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित , प्रो नायर ने एआई के विभिन्न पहलुओं के बारे में दी जानकारी धर्मशाला, 16 नवम्बर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बदलते समय में मीडिया जगत...
Translate »
error: Content is protected !!