पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर पहुँचा थाने : सेवानिवृत फौजी ने कहा मेनै पत्नी का मैंने किया मर्डर

by

सिरसा : पत्नी के किसी अन्य के साथ संबंध होने के शक में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी किया मर्डर कर दिया। मर्डर  करने के बाद पति स्वयं थाना बडग़ुड़ा पहुंचा तथा कहा कि  उसने अपनी पत्नी का कत्ल किया है। जैसे पहले मजाक समझा गया परंतु बाद में यह बात सच निकली। थाना बडग़ुड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के रिश्तेदार भी थाने में इक्टठा हो गए तथा काफी हंगामा हुआ?।
सेवानिवृत फौजी गुरमेल सिंह को अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था। जिस कारण उसने सुबह अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से कत्ल कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि गांव बडग़ुड़ा के रहने वाले सेवानिवृत फौजी गुरमेल सिंह की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने एक महिला के साथ दूसरा विवाह कर लिया। दोनों के बीच तकरार चल रही थी। बडग़ुड़ा थाना प्रभारी जय भगवान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पत्नी के चरित्र शक होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से पठानकोट के चमरौर में 3 फरवरी को करवाई जाएगी प्रवासी भारतीय मिलनी : कुलदीप सिंह धालीवाल

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे प्रवासी भारतीय मिलनी का उद्घाटन ,  कैबिनेट मंत्री ने प्रवासी भारतीयों को मिलनी में बढ़-चढ़ कर शामिल होने का किया आह्वान होशियारपुर, 30 जनवरी :   कैबिनेट मंत्री कुलदीप...
article-image
पंजाब

मनीष तिवारी ने धनास कॉलोनी स्थित स्माल फ्लैट्स कांप्लेक्स को ओपन एयर जिम्नेजियम किया समर्पित

चंडीगढ़ : श्री आनंदपुर साहिब से ऐसे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा धनास कॉलोनी स्थित स्मॉल फ्लैट कंपलेक्स की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अपील पर उन्हें 5 लाख रुपये की लागत...
article-image
पंजाब

बीएसएफ ने इस साल कुल 95 ड्रोन किए बरामद , पंजाब से ज्यादातर मामले – योगेश बहादुर खुरानिया

चंडीगढ़, 11 दिसंबर :  सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक योगेश बहादुर खुरानिया ने सोमवार को कहा कि इस साल कुल 95 ड्रोन बरामद किए गए, जिनमें ज्यादातर मामले पंजाब से...
article-image
पंजाब

मेला पंजाबियों दा’ में दिखाई दिया भांगड़े का जादू, पंजाबी संस्कृति ने वैंकूवर में बिखेरा रंग

होशियारपुर/वैंकूवर (कैनेडा)/दलजीत अजनोहा : वैंकूवर में मेला पंजाबियों दा के तहत भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्य ‘भांगड़ा’ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन साबी औलख, शबाज एंटरटेनर और...
Translate »
error: Content is protected !!