पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार : जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाला

by

जालंधर  : जालंधर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो बच्चों के साथ शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।  जालंधर में प्रवासी महिला की हत्या कर पति फरार हो गया। हत्या कर फरार हुए पति को ग्रामीण पुलिस ने महज 12 घंटे में ढूंढ निकाला। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क और सरबजीत राय (पुलिस अधीक्षक जांच) के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी सुखपाल सिंह और एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर ने किया। आरोपी की पहचान मुन्ना कांति (उम्र 30 वर्ष, निवासी बिहार) के तौर पर हुई है। आरोपी के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें साथ लेकर वह फरार हो गया था।

जालंधर के कोटली गजरा निवासी जरनैल सिंह ने खेतों में बने कमरे में एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी और उसका पति दो बच्चों के साथ मौके से फरार था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। तेज कार्रवाई करते हुए शाहकोट पुलिस ने आरोपी मुन्ना कांति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी और बच्चों समेत भाग निकला। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआरआई ने विदेश में लाइव होकर उठाया नशे का मुद्दा….पुलिस दे रही चुप्प रहने सलाह

राणा सिंह ने बेल्जियम से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नशे के विरुद्ध उठाई आवाज़। माहिलपुर – पंजाब में पिछले हर चुनाव में युवाओं द्वारा किए जा रहे नशे का मुद्दा हर पार्टी प्रमुखता से...
article-image
पंजाब

Sant Baba Hari Singh Sporting

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /May 15 :  The Sant Baba Hari Singh Sporting Club, Kaharapur, in collaboration with the village panchayat and Non-Resident Indians, on Friday launched the third/fifth edition of the village open 7-a-side football...
article-image
पंजाब

प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

गढ़शंकर ।  जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव किरपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों तथा भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में शहीद हुए भारतीय...
article-image
पंजाब

अवैध खनन : पुलिस ने 6 वाहनों को किया जब्त, 4 व्यक्ति गिरफ्तार

पठानकोट: एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जांच के तहत 5 ट्रैक्टर ट्रॉली और एक...
Translate »
error: Content is protected !!