पत्नी का हत्यारे प्रोफेसर बीबी गोयल की Court ने जमानत अर्जी की खारिज

by

चंडीगढ़ । पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल को जिला अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। नवंबर 2021 को प्रो.गोयल की पत्नी प्रोफेसर सीमा का शव उनके घर से बरामद हुआ था।

चार साल तक पुलिस इस केस की जांच करती लेकिन किसी नतीजे पर नहीं मिली। फिर नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के बाद पुलिस ने 8 दिसंबर 2025 प्रो. गोयल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उनके वकील ने जमानत अर्जी में कहा कि पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसाया है।

पुलिस ने उन्हें काफी टार्चर भी किया। पुलिस ने कई अहम सबूतों को नजरअंदाज कर दिया। वहीं, सरकारी वकील ने कहा कि जिस दिन सीमा गोयल की हत्या हुई, उस दिन प्रो.बीबी गोयल घर पर ही थे।

उन्होंने बचने के लिए एक झूठी कहानी बनाई कि हत्यारे दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर घुसे थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जबकि जांच में सामने आया कि जाली अंदर से ही काटी गई थी।

पुलिस ने पूरी जांच और सबूतों के आधार पर ही प्रो.गोयल को गिरफ्तार किया है। ऐसे में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने उनकी जमानत अर्जी रद कर दी। केस के मुताबिक 4 नवंबर 2021 को पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रो.बीबी गोयल की पत्नी सीमा गोयल का शव बरामद हुआ था।

उनके हाथ-पांव और मुंह बांधे हुए थे। पुलिस को शुरुआत से ही प्रो.गोयल पर शक था। हालांकि चार साल तक पुलिस इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी थी, लेकिन अब कई सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने प्रो.गोयल को गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देह व्यापार का खुलासा : कमरा नंबर-102 युवती मिली युवती, होटल मालिक तुली व एक महिला को किया गिरफ्तार

सोलन : परवाणू थाना के अंतर्गत सेक्टर-2 के गजल होटल में देर रात लगभग 8:45 बजे पुलिस ने रेड कर होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान पुलिस ने होटल...
article-image
पंजाब

NIA की टीम ने आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान के घर सहित 5 अन्य जगह पर भी रेड : 5 मार्च को दिल्ली NIA कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया

अजायब सिंह बोपाराय । बठिंडा :   एनआईए की टीम ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रधान के घर समेत बठिंडा में पांच जगहों पर रेड की है। करीब दो से तीन घंटे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टारगेट किलिंग और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार : 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस ,1 काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन बरामद

पटियाला :  पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग...
Translate »
error: Content is protected !!