पत्नी की गला घोंटकर हत्या : गन्ने के खेत में फेंका शव…भाइयों की पूछताछ में कबूला जुर्म, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

by
मुकेरियां। मुकेरियां इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के मायके वालों को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी 5 नवंबर से लापता है। महिला के भाइयों को उसकी बातों पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मृतका की पहचान 33 वर्षीय रुबीना खातून के रूप में हुई है। वह बिहार के कटिहार जिले के चापखोर गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब 12 साल पहले पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मलिकपारा गांव निवासी जहादुल इस्लाम से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं। परिवार पिछले करीब पांच साल से मुकेरियां के फत्तुवाल रोड पर किराए के मकान में रह रहा था। रुबीना महुद्दीनपुर दलेल गांव में गलियों की सफाई का काम करती थी। उसका पति भी उसके साथ काम पर जाता था।

रुबीना के भाई सोहेल अली ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर को जहादुल ने फोन कर उसकी बहन के लापता होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई साकिल अली को 6 नवंबर को मुकेरियां भेजा। सोहेल खुद 7 नवंबर को वहां पहुंचा। दोनों भाइयों ने अपने बहनोई के साथ मिलकर रुबीना की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस दौरान उन्हें जहादुल की बातों पर शक होने लगा। सोहेल के अनुसार, जब दोनों भाइयों ने जहादुल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। 5 नवंबर को दोनों पति-पत्नी महुद्दीनपुर दलेल गांव में सफाई के काम पर गए थे। काम के दौरान जब वे कूड़े की गाड़ी लेकर गांव के मैदान के पास कूड़ा फेंकने पहुंचे तो जहादुल अपनी पत्नी को पास के गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव खेत में फेंक दिया।

बाद में वह दोनों भाइयों को उसी गन्ने के खेत में ले गया, जहां रुबीना का शव पड़ा था। सोहेल के मुताबिक, शव का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। इसके बाद जहादुल वहां से भाग गया। भाइयों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू की। सोहेल अली की शिकायत पर जहादुल इस्लाम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिद्धू ने कहा … कांग्रेस थी, है और रहेगी… रोक सको तो रोक लो – आम आदमी पार्टी को चार राज्यों के चुनाव में आधा प्रतिशत वोट भी नहीं मिले

चंडीगढ़ :  पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जहां गठबंधन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं वहीं दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर टीका-टिप्पणी से...
article-image
पंजाब

रिलायंस पेट्रोल पंप पनाम के संचालक आरएस पठानिया ने एम्बुलेंस के लिए 50 लीटर डीजल रोजाना देने का किया ऐलान

गढ़शंकर – देश भर में कोरोना वायरस सक्रमण से लड़ रही सरकार के साथ साथ रिलांयस इंडस्ट्री ने भी आगे बढ़ कर लोगों की सहायता करने का फैसला लिया है जिसके तहत गढ़शंकर चंडीगढ़...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra B.Tech Students

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.25 : First Semester B.Tech Applied Science students from Rayat Bahra Institute of Engineering and Nanotechnology visited the Central Scientific Instruments Organization (CSIR-CSIO) in Chandigarh as part of an industrial tour. This educational...
Translate »
error: Content is protected !!