पत्नी की तेजधार हथियारों से हत्या कर आरोपी पति फरार

by

लुधियाना :  पति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी । दोनों के बीच सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद गुस्से में आए पति ने सब्जी काटने वाले तेजधार चाकू से उसके पेट पर के वार किए । जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बतौर आसमा खातून है। आसमा की शादी करीब 5 साल पहले हुई है। उसके दो बच्चे ढ़ाई साल का बेटा और 9 महीने की बेटी है। मूल रूप से पति-पत्नी बिहार के रहने वाले है। आरोपी पति का नाम मुन्ना है। मुन्ना पत्नी आसमा पर शक करता था। उसे शक था कि उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध है। इसी शक के चलते उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति मुन्ना पत्नी की हत्या कर घटना स्थल से सुबह ही फरार हो गया। पड़ोसी कमरे वाले ने कुछ घंटों बाद शव देखा तो तुरंत शोर मचाया। मौके पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। आरोपी पति मुन्ना को दबोचने के लिए पुलिस टीम रेड कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आटे की होम डिलीवरी के सरकारी दावे सिर्फ बयानबाजी, गरीब लोगों को किया जा रहा है परेशान : निमिषा मेहता

आटा-गेहूं बांटने वालों पर गड़बड़ी करने का आरोप गढ़शंकर, 28 अप्रैल : समाज सेविका एवं राजनीतिक नेता निमिषा मेहता ने गांव कंबाला के मोहतावरों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए सरकार एवं प्रशासन पर...
पंजाब

मिलावटखोरी खि़लाफ़ मिशन तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत मुहिम रहेगी जारी: जि़ला सेहत अधिकारी

शहर में अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल मौजूदा सेहत संकट के मद्देनजऱ लोगों को और जागरूक होने की जरूरत: डा. लखवीर सिंह होशियारपुर :  पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किये...
article-image
पंजाब

गमाडा द्वारा एलओआई और अलॉटमेंट की देरी को लेकर सांसद तिवारी से मिला शिष्टमंडल

मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा एयरोसिटी मोहाली की स्थापना के वक्त एक्वायर की गई जमीन के बदले की जाने वाली अलॉटमेंट के लिए एलओआई और अलॉटमेंट लेटर जारी करवाए जाने की मांग...
article-image
पंजाब

महिला समेत 3 पुलिस मुलाजिम बर्खास्त : विभाग ने क्यों लिया फैसला?

लुधियाना । पंजाब पुलिस विभाग में कार्यरत तीन पुलिस जवानों को विभाग की तरफ से नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से हाथ धोने वाले मुलाजिमों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।...
Translate »
error: Content is protected !!