पत्नी को बदनाम करने के जगह-जगह लगा दिए आपत्तिजनक पोस्टर

by

हरोली । हरोली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रही खींचतान सड़कों पर आ गई है। पति ने पत्नी को बदनाम करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा दिए जिससे आहत होकर सरकारी स्कूल में बतौर अध्यापिका कार्यरत पीड़िता ने पति के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति रजनीश निवासी गांव रिंझ डाकघर लोहारा तहसील बल्ह जिला मंडी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना हरोली के अंतर्गत एक गांव में सरकारी स्कूल में तैनात महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में रजनीश के साथ हुई है।

11 वर्ष का बेटा पति के साथ रहता है। महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति के साथ विवाद शुरू हो गया था जिस कारण वह पति से तलाक के लिए सरकाघाट कोर्ट में वर्ष 2021 में केस कर चुकी है। विवाद के कारण वह हरोली क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में एक साल से रह रही है तथा पति भी अलग हरोली में ही बेटे के साथ रह रहा है।

महिला ने बताया कि 21 सितंबर की शाम को पति ने मुझे व मेरे माता-पिता को बदनाम करने के लिए उसके कमरे के बाहर पोस्टर लगा दिए। उन पोस्टर में कई झूठे आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने ये पोस्टर उसके स्कूल में कार्यरत लोगों के घर जाकर भी दिखाए और उसके खिलाफ अदालत में आभूषण चोरी करने की झूठी गवाही देने के लिए कहा गया है।

वह 23 सितंबर को स्कूल जा रही थी तो पति ने कहा कि वह हर जगह पोस्टर लगाकर उसे बदनाम कर देगा और बच्चे की जिंदगी खराब कर देगा। महिला ने शिकायत में बताया कि पति द्वारा पोस्टर पर मेरे माता-पिता के खिलाफ भी झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा तथा शाहपुर के एसडीएम को जमीन का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश- एयरपोर्ट विस्तारीकरण: पुनर्वास के लिए मास्टर प्लान हो रहा तैयार: डीसी डा. निपुण जिंदल

हिमुडा तैयार करेगी डिटेल मैप, सभी सुविधाएं का रखा जाएगा ध्यान धर्मशाला, 29 दिसंबर। उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित होने वाले परिवारों के...
article-image
पंजाब

पंजाब जल संसाधन प्रबंधन चेयरमैन ने निगम में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन यूनियन नेताओं को दिया

होशियारपुर । पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के संचालन स्टाफ के कर्मचारियों की पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन को बिभाग के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा दुआरा दिए गए समय पर आज कर्मचारियो...
article-image
पंजाब

भाजपा ने देश को सिर्फ धोखा दिया : देश को बचाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी – सांसद मनीष तिवारी

  जनसंपर्क मुहिम के तहत गांव भवानीपुर में पब्लिक मीटिंग को किया संबोधितग गढ़शंकर, 3 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जनसंपर्क मुहिम को आगे बढ़ाते हुए,...
पंजाब

कार जितने किलोमीटर चलेगी, उतना ही टोल अदा करना होगा

नई दिल्ली :  पहली अप्रैल से टोल टैक्स में हुई वृद्धि की मार झेल रहे वाहन चालकों को जल्द ही महंगे टोल से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सरकार फास्टैग सिस्टम को खत्म करके...
Translate »
error: Content is protected !!