पंजाब जल संसाधन प्रबंधन चेयरमैन ने निगम में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन यूनियन नेताओं को दिया

by

होशियारपुर । पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के संचालन स्टाफ के कर्मचारियों की पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन को बिभाग के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा दुआरा दिए गए समय पर आज कर्मचारियो की मांगों के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बिभाग के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा, सुपरिंटेंडेंट पूनम टोला, सुपरिंटेंडेंट संजीव कुमार व वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह शामिल हुए। इसके इलावा यूनियन की और से पूर्व सचिव रामजी दास चौहान, नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह मकीमपुर, महासचिव राजन शर्मा, परमजीत सिंह, बुद्ध राम, बलवीर सिंह बैंस , गुरप्रीत सिंह चोहका व अमरीक सिंह शामिल हुए।
पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन द्वारा विभाग के चेयरमेन को दिए गए मांग पत्र के अनुसार संस्था में परिचालन स्टाफ कर्मचारियों (जैसे टी-मेट, नलकूप संचालक, मेट, चौकीदार, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, कर्मकार एवं कामगार) के रिक्त पदों पर नियमित भर्ती , स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग बुलाकर सबंधित कर्मचारियों की प्रोन्नति करने, पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार प्रोन्नति के लिए समय कम करने के लिए बीओडी के पास एजेंडा पास करवाने सबंधी, नवनियुक्त कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग का मानदेय देना, एजेंडा पास करना,
नये कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने, नलकूप संचालकों को अभिलेख (लाग बुक, खाता बही) उपलब्ध कराने, कुओं पर बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध कराने, सरकार के छठे वेतन आयोग की अनुशंसाओं के लागू होने के उपरान्त सेवानिवृत होने हेतु 01/01/2016 से कर्मचारियों को संशोधित ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण का भुगतान करना, ग्रेच्युटी की सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना, परिचालन कर्मचारियों को उनकी ठंडी और गर्म वर्दी जारी करना, अनुकंपा के आधार पर नियोजित कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से नियमित करने के बारे, ईपीएफ पेंशन के क्रियान्वयन हेतु संयुक्त विकल्प ऑनलाइन भरने के संबंध में चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए निगम में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन यूनियन नेताओं को दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छतर सिंह ठाकुर को 60 मिले हजार वोट : छतर सिंह ठाकुर, अखिल अग्निहोत्री और राहुल चौहान के बीच अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया पूरी होते ही शुक्रवार देर रात को परिणाम घोषित हुए। प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। छतर सिंह...
article-image
पंजाब

बास्केटबाल में स्टेट गोल्ड मैडल जीतने वाली खिलाडिय़ों को सचदेवा ने दिए स्पोर्ट्स शूज

होशियारपुर, 04 नवंबर: जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ में गोल्ड मैडल लाने वाली होशियारपुर की खिलाडिय़ों को समाज सेवी परमजीत सिंह सचदेवा ने प्रोत्साहित करते हुए स्पोर्ट्स...
article-image
पंजाब

प्रदर्शन : नशे में धुत एएसआई ने महिला को मारे थे थप्पड़, महिला दुआरा एसएसपी को शिकायत पर भी नहीं हुई थी कारवाई

महिला को थप्पड़ मारने वाले एएसआई पर कारवाई न होने पर लोगों ने चौकी घेरकर किया प्रदर्शन। नशे में धुत एएसआई ने मारे थे थप्पड़…. महिला ने एसएसपी के पास की थी शिकायत संस...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी द्वारा विकास कार्यों के लिए गांव मोइला वाहिदपुर को 8 लाख रुपये का चेक भेंट

गढ़शंकर |  4 : अगस्त: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव मोइला वाहिदपुर में आयोजित जन मिलनी के दौरान गांव के विकास...
Translate »
error: Content is protected !!