संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गढ़शंकर में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को श्रद्धांजलि भेंट

by

गढ़शंकर-संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जियो दफ्तर गढ़शंकर के आगे आज 185 वें दिन जिंदर सिंह और सोहन सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा अमर शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया गया। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू और प्रदेश महासचिव गुरनेक सिंह भजल तथा शिंगारा राम ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक तीनों कृषि विरोधी कानून रद्द नहीं होते और एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं दिया जाता तब तक किसानी संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष में लोगों को बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर कैप्टन करनैल सिंह,जगदीश चंद्र, होशियार सिंह गोल्डी, महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमेल सिंह तथा अवतार सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद श्री नैना देवी जी में कुल 7 वार्डों में 689 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

बिलासपुर, 26 अप्रैल: नगर परिषद श्री नैना देवी जी के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 689 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 368 पुरुष तथा 321 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर परिषद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में एनआईए ने पंजाब में की छापेमारी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापेमारी की।  प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा...
article-image
पंजाब

NGT ने पंजाब सरकार को लगाया 1026 करोड़ जुर्माना : पिछले आदेश की अनुपालना न होने पर मुख्य सचिव को नोटिस

चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT ) ने अपने हाल ही के आदेश में ठोस कचरे के निस्तारण उसके प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए उचित कदम उठाने में विफल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम दौड़ रहे पुलिस अधिकांश तौर पर दोपहिया वाहनों के चलान काट कर अपने फर्ज की कर रही इतिश्रि

गढ़शंकर। तहसील गढ़शंकर की बिभिन्न सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम घूम रहे है। लेकि पुलिस ज्यादातर दो पहिया वाहनों के चलान काट कर यातायात नियमों को लागू करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!