पत्नी ने नौकरानी के साथ मिल कर की पति की हत्या : 15 साल की बेटी ने खोला राज

by
पंजाब के थाना पसियाना के सुलर एरिया में एक हत्या का मामला तीन साल बाद सामने आया है। इस हत्या का राज मृतक की 15 साल की बेटी ने खोला। उसने पुलिस को बताया कि कैसे उसकी मां और घर की नौकरानी ने मिलकर उसके पिता की हत्या की थी।
इस मामले में मृतक के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी गुरप्रीत कौर और नौकरानी मनप्रीत कौर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान और घटना का विवरण
शिकायतकर्ता शरणजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनका भाई सतनाम सिंह (50) खेतीबाड़ी करता था। उसकी शादी गुरप्रीत कौर से हुई थी और उन्होंने घर में मनप्रीत कौर नाम की महिला नौकरानी को रखा था। सतनाम सिंह का एक बेटा और एक बेटी थी। हालांकि, 2017 में सतनाम सिंह और गुरप्रीत कौर का तलाक हो गया था, लेकिन बच्चों के कारण गुरप्रीत कौर फिर से घर में रहने लगी थी।
सतनाम सिंह की 4 फरवरी 2022 को अचानक मौत हो गई थी और उसकी पत्नी ने कहा था कि उसकी मौत सांप के डसने से हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने मामले को धारा 174 के तहत दर्ज किया था और शव परिजनों को सौंप दिया था।
राज खुलने की कहानी
शरणजीत कौर ने बताया कि सतनाम सिंह की मौत के बाद 
उनकी संपत्ति को लेकर गुरप्रीत कौर ने एक व्यक्ति से धोखा कर उसे बेचने की कोशिश की, जब शरणजीत कौर ने इसका विरोध किया, तो उस व्यक्ति ने गुरप्रीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद गुरप्रीत कौर को जेल जाना पड़ा। जेल जाने के बाद उसके दोनों बच्चे शरणजीत कौर के पास रहने आए।
इसी दौरान सतनाम सिंह की 15 साल की बेटी ने अपनी मां और नौकरानी के खिलाफ चुपके से एक बहुत बड़ा राज खोला। उसने बताया कि घटना वाले दिन उसके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और वह बाथरूम में गए थे। तब उसकी मां और नौकरानी ने उसे पकड़कर बाहर निकाला। जब लड़की अपने पिता की हालत देखने गई, तो उसे देखा कि उसकी मां और नौकरानी मिलकर उसे मारने की योजना बना रहे थे। उसने देखा कि नौकरानी उसके पिता की टांग पकड़कर खड़ी थी, जबकि उसकी मां ने उसे जहरीला टीका लगाया। कुछ समय बाद उसके पिता की मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई
15 साल की बेटी ने 6 जून 2024 को पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

64 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान-पुर्तगाल मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर : राज्य स्पेशल ऑपरेशंस सेल  अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से...
article-image
पंजाब

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था जीदा बलास्ट का आरोपी छात्र : NIA अब करेगी जांच

बठिंडा । बठिंडा के जीदा गांव में एक घर में दो माह पहले हुए दो विस्फोटों के मामले की जांच अब एनआईए करेंगी। हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में पकड़े गए आतंकिय़ों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंजाब के शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा : पेपर लीक को लेकर सिरसा ने केजरीवाल पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में विरोध करने वाले नेता पंजाब के छात्रों के भविष्य पर चुप क्यों

चंडीगढ़ : दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में कथित पेपर लीक की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

16 विधायकों के टिकट काट दिए – अब मंत्रियों की बारी? आम आदमी पार्टी ने 70 में से जिन 31 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  द्वारा अभी तक घोषित की गईं 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि कहीं आप अपने मंत्रियों के भी...
Translate »
error: Content is protected !!