पत्नी प्रोफेसर, 60 हजार सैलरी… फिर भी मांग रही थी गुजारा भत्ता, जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या फैसला दिया?

by
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला की अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने वाली याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि महिला नौकरीपेशा है और उसके पति के बराबर पद पर है. ऐसे में वह अपना ख्याल खुद रख सकती है।
जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुयान की पीठ ने महिला को राहत देने से इनकार कर दिया. महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम करती है और उसने अपने पति से गुजारा भत्ता मांगा था।
कोर्ट ने अपने संक्षिप्त आदेश में कहा, ‘पत्नी और पति दोनों ही असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं. ऐसे में भारत के संविधान के अनुच्छेद 136 के तहत हमारे अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए हस्तक्षेप का कोई मामला नहीं बनता है. स्पेशल लीव पेटिशन खारिज की जाती है.’ सुप्रीम कोर्ट की बेंच महिला की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने गुजारा भत्ता मांगा था।
कितना कमाती है पत्नी
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, पत्नी की गुजारा भत्ते वाली मांग का उसके पति ने विरोध किया. पति ने आरोप लगाया कि महिला नौकरी कर रही है इसलिए उसे गुजारा भत्ता की जरूरत नहीं है. पति के वकील शशांक सिंह ने कोर्ट को बताया कि महिला हर महीने करीब 60,000 रुपये कमाती है. पति-पत्नी दोनों समान पद पर हैं।
पत्नी की दलील न आई काम
वहीं, महिला ने दलील दी कि वह गुजारा भत्ता पाने की हकदार है. पत्नी की कमाई और उसकी योग्यता अपने आप में पति को गुजारा भत्ता देने के दायित्व से मुक्त नहीं करती. उसने पीठ को बताया कि उसके पति की हर महीने करीब 1 लाख रुपये की कमाई है. चूंकि दोनों की मासिक आय को लेकर विवाद था, इसलिए कोर्ट ने दोनों को पिछले एक साल की सैलरी स्लिप पेश करने का निर्देश दिया था. महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा तब खटखटाया था, जब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और निचली अदालत ने गुजारा भत्ता की उसकी याचिका खारिज कर दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू डेरा स्वामी जगत गिरी ट्रस्ट, इंदौरा पहुंचे

एएम नाथ। इंदौरा : मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ की शांति शब्दों से परे है- यह अनुभव की उस गहराई में उतरती है, जहाँ मन स्वतः ही नतमस्तक हो जाता है। स्वामी जगत गिरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 लाख देकर पत्नी की हत्या करवाई : पहले खुद हत्या करने का भी किया था प्रयास

जमशेदपुर. पत्नी को मारने के लिए पति ने पानी की तरह पैसा बहाया, कई बार खुद भी मर्डर का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी  आखिरकार 16 लाख की सुपारी लेकर गुर्गों ने काम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने बकाया राशि सत्यापन एवं समायोजन के लिए विशेष सार्वजनिक शिविर की घोषणा की

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के आवंटियों और हस्तांतरणधारकों को बकाया राशि (Outstanding Dues) के सत्यापन एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

रामपुर बुशहर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित : विक्रमादित्य सिंह

श्राई कोटि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री ने की शिरकत रामपुर, 03 जुलाई – लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर उपमंडल के अंतर्गत...
Translate »
error: Content is protected !!