पदराणा में शिव भगवान की मूर्ति से तोड़फोड़ के बाद बड़ेसरों में बाबा बालक नाथ मंदिर से मूर्ति ग़ायब, हिंदू संगठनों ने  किया रोड जाम 

by
 गढ़शंकर । गढ़शंकर  के गांवों में हिंदू धर्म के मंदिरों में दिन प्रतिदिन हो रही बेअदबी की घटनायों  बढ़ती जा रिहा । जिससे लेकर हिंदु सगठनों व आम लोगों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त हो गया और इस घटना को लेकर उन्होंने होशियारपुर-चंडीगढ़ सड़क पर धरना देकर ट्रैफिक जाम कर दिया।  गांव बढेसरो के सरपंच कुलविंदर बड़ेसरों, अश्विनी राणा, संदीप सोनू, डॉ सुखदेव, डॉ कुशल भनोट व घनश्याम राणा ने बताया कि बुधवार की रात किन्ही अज्ञात लोगों ने गांव में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर से बाबा बालक नाथ की मूर्ति चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी उस वक्त मिली जब अवतार सिंह नाम का व्यक्ति मंदिर में गया तो उसने देखा कि मंदिर में रखी मूर्ति ग़ायब थी तो उसने इस संबंध में गांववासियों को बताया। मंदिर से मूर्ति गायब होने की सूचना मिलते ही एसएचओ गढ़शंकर राजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपी जल्द ही जेल में होंगे।
इस दौरान हिंदू संगठनों ने रोड पर ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। इस धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पंकज किरपाल ने कहा कि इलाके में
पिछले कुछ दिनों से हिंदू धर्म के खिलाफ बेअदबी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं| पहले टांडा में गायों का वध, फिर पदराना में भगवान शिव भोले शंकर की मूर्ति को तोड़ा गया तथा अब बडेसरों में बाबा बालक नाथ जी की मूर्ति चोरी होने से हिंदू धर्म की भावनाएँ काफी भड़क गई हैं | उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बार-बार बेअदबी की घटनाएं की जा रही हैं| उन्होंने कहा कि धर्म का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|
 एसएचओ राजीव कुमार द्वारा आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करने के आश्वासन दिए जाने के बाद जाम खोल दिया और धरना स्थल पर बैठे लोगों ने कहा कि अगर दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो शनिवार को सुबह 11 बजे बडेसरों अड्डे पर धरना दिया जाएगा|

इस अवसर पर उषा रानी सरपंच, शिविंदर सिंह पंच, अश्विनी राणा भाजपा अध्यक्ष, दविंदर थानेदार, जगतार सिंह साधोवाल, लम्बरदार चूड़ा राम, संजीव कुमार, कुशल भनोट, बलविंदर बॉबी, रामपाल, लक्की राणा,  चूड़ा राम, संजीव कुमार, कुशल भनोट, बलविंदर बॉबी, रामपाल, लक्की राणा आदि भी उपस्थित थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
article-image
पंजाब

बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के 350वें शहीदी शताब्दी को समर्पित अंतर-स्कूल मुकाबले आयोजित 

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी गढ़शंकर, 23 नवंबर: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी को समर्पित अंतर-स्कूल मुकाबला बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा...
article-image
पंजाब

संदिग्ध व्यक्ति को ड्रग मनी के रूप में ₹10 हजार के साथ पकड़ा

अमृतसर : जिले 20 अप्रैल 2024 को, बीएसएफ खुफिया विंग ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अमृतसर जिले के एक सीमावर्ती गांव में एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को निशाना बनाते हुए एक ऑपरेशन चलाया।...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर अधिकारियों ने की मंडियों की चैकिंग

होशियारपुर, 7 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के निर्दशों पर आज जिले के समूह एसडीएम्ज व अन्य अधिकारियों की ओर से मंडियों की चैकिंग की गई। इसी कड़ी में होशियारपुर में एस.डी.एम. शिवराज सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!