सुक्खू का जीत का मंत्र : संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता

by

दिल्ली : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने दिल्ली में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभिनंदन समारोह में संबोधित करते हुए कहा भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का आह्वान किया कि वह परिश्रम के साथ अनुशासित होकर सतत कार्य करें, ताकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक बार फिर राष्ट्र और विभिन्न राज्यों में अपना परचम लहरा सके। इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निराशा त्यागकर पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जन-जन तक कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नीतियों को पहुंचाएं। भविष्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का है और सभी को पूर्व की हार से सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
संघर्ष की भट्ठी में तप कर सोना कुंदन बनता : जीत का मंत्र देते हुए सुक्खू ने कहा कि संघर्ष की भट्ठी में तप कर ही स्वर्ण कुंदन बनता है और आज का संघर्ष ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुदृढ़ भविष्य की नींव रखेगा। संघर्ष करने की क्षमता रखने वाला ही चुनौतियों को पार कर सकता है। यह कांग्रेस की विचारधारा ही है, जिसने एक आम कार्यकर्ता को महाविद्यालय के कक्षा प्रतिनिधि से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति, भारतीय युवा कांग्रेस तथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष के बाद हिमाचल का मुख्यमंत्री पद सौंपा।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी शुरुआत और जड़ों को कभी न भूलें। आने वाले 5 वर्षों में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। प्रदेश सरकार जहां अपने सभी वादे पूरे करेगी, वहीं जन-जन को पारदर्शी, संवेदनशील एवं साफ- सुथरा प्रशासन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अपने राजनीतिक जीवन की यादें भी साझा की।
प्रदेश अध्यक्ष रहे 1989 में NSUI के :
1981 में शिमला संजौली कॉलेज NSUI के क्लास रिप्रजेंटेटिव (CR) से छात्र राजनीति शुरू करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्ष 1989 में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद वह प्रदेश यूथ कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
NSUI छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री पद का सफर तय करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में कांग्रेस के कुल 40 विधायकों में से 10 विधायक NSUI की पृष्ठभूमि से हैं। प्रदेश के युवाओं व छात्रों को उम्मीद है कि सुक्खू सरकार हिमाचल में शिक्षा, रोजगार व विकास के क्षेत्र में अच्छा काम करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश से 125 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद, अनावश्यक यात्रा ना करें लोग : उपायुक्त अपूर्व देवगन

चंबा, 9 जुलाई : उपायुक्त एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने कहा है कि लगातार भारी बारिश के चलते सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को लेकर चंबा जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बन गए वक्त के सच्चे दोस्त :   योगराज जॉइंट कंट्रोलर पंजाब टेलीकॉम सर्कल

 गढ़शंकर – सरकार द्वारा संचालित सरकारी स्कूल नई तकनीक अपनाने के चलते वक्त के दोस्त बन गए हैं। इन स्कूलों को बेहतरीन शिक्षा संस्थान कहना सही बात होगी। इन बातों का प्रगटावा गढ़शंकर के...
हिमाचल प्रदेश

दवाइयों के स्टोर में आग : एक लाख रुपये के नुकसान, 15 लाख रुपये की संपत्ति आग को सुरक्षित बचाया

अंब : प्रताप नगर में दवाइयों के स्टोर में रविवार सुबह आग लग गई। हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा...
article-image
पंजाब

नए आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाकर गांव गढ़ी मट्टों में किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 5 जुलाई : आज सीपीआई (एम) के आह्वान पर बीबी सुभाष के नेतृत्व में नए आपराधिक कानूनों के खिलाफ गांव गढ़ी मट्टों दरवाजे के सामने उसकी प्रतियां जलाकर रोष प्रदर्शन किया गया। एक...
Translate »
error: Content is protected !!