पधर में एसडीएम सुरजीत सिंह ने फहराया तिरंगा : पुलिस, होमगार्ड तथा एनसीसी, एनएसएस की टुकडियों ने प्रस्तुत किया भव्य मार्च पास्ट, एसडीएम ने ली सलामी

by
पधर 26 जनवरी : उपमंडल पधर का 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी व एनएसएस की टुकडिय़ों की परेड़ का निरीक्षण किया तथा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली तथा अपना शुभ संदेश दिया। इसके बाद एसडीएम ने परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देने वाले संस्थानों को पुरस्कृत भी किया।
इस मौके पर अपना शुभ संदेश देते हुए एसडीएम सुरजीत सिंह ने
सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26
जनवरी का दिन हम सब देशवासियो के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। 26 जनवरी, 1950
को, इसी ऐतिहासिक दिन, हमारे देश में संवैधानिक व्यवस्था लागू हुई और हमारा देश विश्व भर में सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हिमाचल प्रदेश के वीर सपूतों ने भी अहम भूमिका
निभाई। आजादी के बाद भी हिमाचल प्रदेश सहित पधर उपमंडल के अनेकों वीर सैनिकों ने समय-समय पर मातृभूमि की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी मोर्चे पर कार्यरत रहे हैं। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज अकेले उपमंडल पधर क्षेत्र से ही हजारों लोग तीनों सेनाओं में ही नहीं बल्कि अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती होकर देश की सेवा में लगे रहे हैं। उन्होने इस पावन अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों को भी याद किया।
इस अवसर पर एसडीएम पधर ने उपमंडल पधर के शहीदों के परिवार की वीर नारियों को सम्मानित किया
उन्होंने पधर उपमंडल में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान एवं कल्याण के साथ-साथ विकास के क्षेत्र में भी एक नई गाथा लिखी है।
एसडीएम ने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में पधर प्रशासन हमेशा अग्रणी भूमिका में खड़ा रहेगा। उन्होने कहा कि गत वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान पधर उपमंडल के प्रभावित परिवारों को भी सरकार के दिशा निर्देशों के तहत न केवल समयबद्ध राहत सामग्री पहुंचाई गई है
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि द्वारा मार्च पास्ट व पधर उपमंडल के विभिन्न छात्र- छात्राओं ने जिन्होंने खेल जगत में राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने पर व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वालों को सम्मानित भी किया।
इस समारोह में तहसीलदार पधर पूर्ण चंद कौंडल, बीडीओ पधर विनय चौहान, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं रोहित भदसाली : ऊना, 8 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
हिमाचल प्रदेश

रोड सेफ्टी थीम पर साँग कंपटीशन करवा रहा परिवहन विभाग विजेताओं को मिलेंगे कैश प्राइज : जनजागरण के लिए उपयोग में लाए जाएंगे गाने

धर्मशाला, 14 जुलाई। सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनमानस में जागरुकता लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा एक साँग कंपटीशन करवाया जा रहा है। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प अवार्ड में ऊना का वर्चस्व बरकरार, कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन

ऊना : स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण विभाग में प्रदेश के कायाकल्प अवार्ड की श्रेणी में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में जिला ऊना ने फिर से श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बारे जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नदियाँ व खड्डें खोदकर अपना घर भरने वाले कभी भी जनता के सेवक नहीं हो सकते : कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी के बावजूद 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। नालागढ़ , 04 मई :  सोलन जिला के नालागढ़ में शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने आर्थिक तंगी...
Translate »
error: Content is protected !!