पनयाली की महिलाओं को मशरूम की खेती सिखाएगा आरसेटी

by
रोहित भदसाली। हमीरपुर 21 अक्तूबर। पंजाब नेशनल बैंक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को नादौन उपमंडल के गांव पनयाली में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस शिविर में स्थानीय महिलाओं को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ करते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने हेतु संस्थान की ओर से कई प्रशिक्षण कोर्स चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं को इन निशुल्क प्रशिक्षण कोर्सों का लाभ उठाना चाहिए तथा अपने उद्यम स्थापित करने चाहिए। अजय कुमार कतना ने बताया कि अपने उद्यम स्थापित करने के लिए महिलाएं बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं की मदद ले सकती हैं। निदेशक ने बताया कि पनयाली में आरंभ किए गए दस दिवसीय शिविर की प्रतिभागी महिलाओं को खाना, वर्दी, स्टेशनरी का सामान और अन्य सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर संस्थान के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोविंद सागर झील में अवैध मछली गतिविधियों पर मत्स्य विभाग ने की कार्रवाई : दो दिवसीय सघन अभियान चलाकर 10 मामले दर्ज कर वसूला जुर्माना

एएम नाथ। बिलासपुर, 05 दिसम्बर: गोविंद सागर झील में अवैध मछली शिकार और प्रतिबंधित जाल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए मत्स्य विभाग बिलासपुर ने दो दिवसीय सघन अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नादौन को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात, 17.52 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्कूल भवन : मुख्यमंत्री सुक्खू ने रखी आधारशिला, दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

एएम नाथ। नादौन, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला हमीरपुर के नादौन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन की आधारशिला रखी। इस भवन का निर्माण 17.52 करोड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में डॉक्टरों को ‘ट्रेनी’ बनाना गैरकानूनी…..डॉक्टरों को 2012 के नियमों के तहत अनुबंध कर्मचारी माना जाए : हाईकोर्ट

कोर्ट ने कहा- भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीच में नियम नहीं बदले जा सकते एएम नाथ। शिमला :  2 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्ड दाड़वा से पूर्व प्रधान रंजना ने चुनाव प्रचार किया शुरू

पट्टा मेहलोग, 3 मई (तारा) : प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तिथि की घोषणा की बाद चुनावी सरगर्मियां तेज होने लग गई है। हालांकि अभी नामांकन की तिथि दूर है,लेकिन चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!