परंपरा बनी जानलेवा : रोहड़ू में हवाई फायरिंग से महिला की मौत , अनुष्ठान के दौरान चली गोली, 26 वर्षीय रितिका ने मौके पर तोड़ा दम

by

सुरक्षा पर उठे सवाल, हथियारों के बीच आयोजन बना हादसे की वजह

एएम नाथ। शिमला : शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव क्षेत्र में रविवार देर रात एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। आस्था और उत्सव के माहौल में उस समय मातम पसर गया, जब हवाई फायरिंग के दौरान चली एक गोली 26 वर्षीय महिला को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवता के पारंपरिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और देवलू मौजूद थे। आयोजन के दौरान परंपरा के तहत हवाई फायरिंग की जा रही थी। इसी बीच अचानक एक गोली रितिका (26), पत्नी सतीश, निवासी बकोरा, को जा लगी। गंभीर चोट लगने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। चिड़गांव थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई, क्योंकि ऐसे आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग हथियारों के साथ मौजूद रहते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल थे और देवलू बंदूक, तलवार, डांगरी व खुखरी जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ नृत्य कर रहे थे।
इस हादसे ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में हवाई फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन से बचें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डीजीपी का बहू से अफेयर मामले में ट्विस्ट : बेटे अकील का एक और वीडियो आया सामने…अकील अख्तर परिवार पर लगाए सभी आरोपों को नकारा

पंचकूला : पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। डीजीपी और उनकी बहू के बीच अवैध संबंधों के आरोपों के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 स्वास्थ्य संस्थानों में नशा मुक्ति क्लीनिक सेवाएं : बरसात की छुट्टियों के बाद स्कूल में शुरु होगा ‘संवाद’ कार्यक्रम : उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 28 जून। कांगड़ा जिले के 15 स्वास्थ्य संस्थानों में अब नशा मुक्ति क्लीनिक सेवाएं शुरु की जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत बनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व शीतकालीन खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के एथलीट दल को दी शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इटली के ट्यूरिन में 7 से 16 मार्च, 2025 तक आयोजित किए जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
Translate »
error: Content is protected !!