परगोड़ पंचायत के गुब्बर में लगेगा 2 करोड़ का 500 किलोवाट सोलर प्लांट : केवल सिंह पठानिया

by

हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार का बड़ा कदम
एएम नाथ।  शाहपुर, 2 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में 500 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोलर प्लांट हेतु चिह्नित स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत दी।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि इस सोलर प्लांट के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। प्लांट से प्रतिवर्ष करीब 8 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिसे प्रदेश सरकार 3.45 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हरित ऊर्जा उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भर में ऐसे कई सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता भी सुनिश्चित होगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात जोन ने जीता अंडर-19 छात्राओं का बैडमिंटन खिताब

नगाली स्कूल की सुमन-रिया ने चमकाया नाम, राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन एएम नाथ। डलहौजी : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 छात्राओं की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला की मौत : पति-बेटे का चल रहा इलाज : परिवार को 5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

 फिरोजपुर जिले के खाई फेमे के गांव में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला सुखविंदर कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पिछले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आंबेडकर-भगत सिंह की तस्वीर सीएम रेखा गुप्ता के दफ्तर से हटाने पर भड़की आप

नई दिल्ली :  दिल्ली में विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दफ्तर से संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर हटा...
Translate »
error: Content is protected !!