परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में गढ़शंकर और सैला खुर्द बंद, बस सेवा ठप : बंगा चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के नेताओं ने दिया धरना

by

गढ़शंकर।  मानसा में लंबे समय से नशे के खिलाफ अभियान चला रहे परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज एक्शन कमेटी और विभिन्न संगठनों के आह्वान पर गढ़शंकर शहर और सैला खुर्द में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान निजी स्कूल और अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जबकि सरकारी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुले रहे। हालांकि, विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही।

गढ़शंकर-महिलपुर मार्ग पर बस सेवा ठप रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। चाय की दुकानें और ढाबे पूरी तरह बंद रहे। सड़कों पर भी सामान्य दिनों के मुकाबले यातायात काफी कम रहा।

इस दौरान गढ़शंकर के बंगा चौक में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने धरना देकर नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताई। वक्ताओं ने नशे के प्रसार के लिए पंजाब सरकार और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग उठाई।

धरने में शेरे पंजाब किसान यूनियन के जसवंत सिंह भठ्ठल, परमजीत सिंह बारापुर , शिरोमणि अकाली दल बादल के गढ़शंकर के पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह राठां, कांग्रेस नेता जसवीर सिंह पुरखोवाल, वारिस पंजाब के हलका प्रभारी राजिंदर सिंह चक सिंघा, मास्टर करनैल सिंह, हरजीत सिंह, बूटा सिंह अलीपुर,  निशान सिंह सुमदड़ा, नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूका, संजीव कटारिया, ओंकार सिंह चाहलपुरी, ओंकार सिंह जंजुआ, सतविंदर सिंह पेंसरा, जसपाल सिंह कुकड़ां, सुच्चा सिंह, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, हरमेश सिंह ढेसी, किसान नेता कुलविंदर सिंह चाहल, बाबा मलकीत सिंह, बलवीर सिंह बिंजो, बलवीर सिंह डोगरपुर, कश्मीरा सिंह, कृष्ण बधन, जगदेव सिंह, जेपी सिंह, मनराज वीर सिंह, कुलराज वीर सिंह, जगपाल सिंह रूड़की खास, धर्मवीर सिंह राजा, अजय बिल्डो, जुगिंदर सिंह महताबपुर, सतनाम सिंह रोड़मजारा और अमृतपाल सिंह संघा सहित विभिन्न संगठनों के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला तस्कर कौशल की कोठी, कार समेत 22.50 की संपत्ति जब्त

 कपूरथला : पंजाब में नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई बेनामी संपत्ति पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिल में कपूरथला पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर की प्रॉपर्टी सीज की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 : कौन हैं 2 सांसद शेख अब्दुल राशिद व अमृतपाल सिंह, जो जेल से ही डालेंगे वोट

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। 9 सितंबर 2025 को मतदान और उसी दिन मतगणना होनी है। जगदीप धनखड़ ने...
Translate »
error: Content is protected !!