परशुराम जयंती पर भटियात में भव्य आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, हुनेरा में परशुराम वाटिका विकसित होगी, 5 लाख की घोषणा

by

सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर चला संदेश, क्षेत्रीय विकास पर भी जोर

एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : भटियात क्षेत्र में श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा गरनोटा और हुनेरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इस दौरान उन्होंने गरनोटा में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन ‘परशुराम भवन’ का विधिवत भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन और पुष्पांजलि के साथ हुई। अपने संबोधन में कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब भी समाज में अन्याय और अधर्म बढ़ा है, तब भगवान ने अवतार लेकर संतुलन स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं, जिन्होंने अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना की। उनके आदर्श आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाएं और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग और धार्मिक मूल्यों का पालन आवश्यक है।
दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत अवांह के गांव हुनेरा में स्थापित भगवान परशुराम की 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि इस स्थल को ‘परशुराम घाट’ और ‘परशुराम वाटिका’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए उन्होंने 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। साथ ही, उन्होंने मूर्ति स्थल पर उचित शेड निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।
हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध है और यहां की लोक संस्कृति व प्राकृतिक सुंदरता देश-विदेश में पहचान बना रही है। उन्होंने हिमाचल को वीरभूमि बताते हुए कहा कि यहां के सैनिकों का देश की एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
भटियात विधानसभा क्षेत्र के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। पिछले तीन वर्षों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
इस अवसर पर उन्होंने ब्राह्मण कल्याण परिषद गरनोटा को एक लाख रुपये, हुनेरा इकाई को 51 हजार रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भक्ति गायक पम्मी ठाकुर ने भक्ति संगीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कपड़े उतारकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर गई मंदिर….देवी मां की मूर्ति उठाकर लगाई तालाब में छलांग…

हैदराबाद : एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की जांच में एक अजीब मोड़ आया है। अधिकारी अब उस मंदिर की मूर्ति की तलाश कर रहे हैं जिसे महिला कथित तौर पर अपनी मौत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस जीतेगी – प्रतिभा सिंह

शिमला  :  देश भर में आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने यह जानकारी दे दी है कि हिमाचल प्रदेश में एक जून को वोटिंग होगी।  वहीं, दो सीटों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन’ के नाम पर प्रदेश को आर्थिक बदहाली की ओर धकेला : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमलासु क्खू सरकार की नीतियां कर्मचारी और प्रदेश विरोधी एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने कांगड़ा प्रवास के दूसरे दिन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मैडल जीतने वाली महिला कब्ड्डी टीम की खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर का डीसी डॉ. जिंदल ने किया सम्मान

धर्मशाला, 13 अक्तूबर। हाल ही में समपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत को स्वर्णिम विजय दिलाने वाली महिला कबड्डी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह उद्गार जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल...
Translate »
error: Content is protected !!