पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

by

माहिलपुर । 31 अक्तूबर  : माहिलपुर पुलिस ने रेवन्यू नोडल अधिकारी परमिंदर सिंह के बयान पर कार्यवाही करते हुए पराली जलाने के आरोप में गुरमेल सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी कोटफातुही थाना माहिलपुर के विरुद्ध धारा 223 बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार परमिंदर सिंह को धान की पराली को आग लगाने की सूचना क्लस्टर अधिकारी गुरमीत सिंह ने दी थी और उक्त खेतों का रिकार्ड देखने पर यह जमीन करीब पौने छह कनाल का मालक उक्त गुरमेल सिंह पाया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ थाना माहिलपुर में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों की उल्लंघन करने के आरोप में उक्त के विरुद्ध यह मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी इकबाल सिंह संधू को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार : 94.97 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के दौरान हुए घोटाले के सिलसिले में की कार्रवाई

चंडीगढ़  :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी इकबाल सिंह संधू को गिरफ्तार किया है। जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण घोटाले में शामिल होने का आरोप है।  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने...
article-image
पंजाब

पंजाब में कानून व्यवस्था ध्वस्त, जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही : परगट सिंह

पठानकोट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, 92 एकड़ सरकारी जमीन के हस्तांतरण पर उठाए सवाल; 2027 में कांग्रेस सरकार बनने पर कानून व्यवस्था सुधारने का दावा पठानकोट। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!