परियोजना शिमला शहरी खण्ड स्तरीय अनुश्रवण एवं समन्वय समिति, ब्लाकॅ टास्क फोर्स, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, सशक्त महिला योजना व पोषण अभियान की समीक्षा बैठक

by

शिमला 22 नवंबर – बाल विकास परियोजना शिमला शहरी, महिला एवं बाल विकास हि0 प्र0 द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवायें कार्यक्रम के अर्न्तगत आज खण्ड स्तरीय अनुश्रवण एवं समन्वय समिति, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, सशक्त महिला योजना, पोषण अभियान प्रधान मत्री मातृ वन्दना योजना एवं मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप मण्डलाधिकारी शिमला शहरी श्री भानु गुप्ता द्वारा की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्नेह लता नेगी शिमला शहरी ने अवगत करवाया कि इस परियोजना में 82 आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 3824 बच्चों व 918 गर्भवती व धात्री माताओं को आई सी डी एस संेवाओं जैसे पूरक पोषाहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, अनौपचारिक शालापूर्व शिक्षा, जन समुदाय की प्रतिभागिता से फल वितरण तथा गंभीर तीव्र कुपाषित बच्चों को रैफरल सेवायें प्रदान की जा रही हैं। उप मण्डलाधिकारी शिमला शहरी ने परियोजना की विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी है अनमोल योजना, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के वितिय व भौतिक प्रगति की समीक्षा की। अध्यक्ष महोदय द्वारा उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा को निर्देश दिया कि जहा भी सरकारी व निजि स्कलों में प्रत्येक दूसरे व तीसरे शनिवार को आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों की वृद्वि निगरानी की जाती है जिसमें कार्यकर्ताओं को सहयोग दें। कमरा उपलब्ध हो वहां पर आंगनबाडी केन्द्र संचालित करने हेतू कमरा प्रदान करें ।
उप मण्डलाधिकारी शिमला शहरी ने पोषण अभियाण के अन्तर्गत मनोनीत सभी विभागों के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी प्रकार के कुपोषण जैसे अल्प वजन, नाटापन, दुबलापन व अनिमिया में कमी लाने के लिये समन्वय स्थापित कर विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान की सफलता के लिए सहयोग करें ।
अध्यक्ष महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आरम्भ की गई महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अन्तर्गत उप मण्डल स्तरीय समिति की पहली बैठक की भी अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने परियोजना शिमला शहरी में अभी तक पहचान किये गए 17 अनाथ बच्चों को इस योजना द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व वितीय सहायता के बारे में विस्तृृत चर्चा की एवं सभी पात्र अनाथ बच्चों को इस योजना के अनुसार यथोचित लाभ प्रदान करें। अध्यक्ष महोदय ने सभी विभागों को इस योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यापक प्रचार व प्रसार करने का आग्रह किया ताकि सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से कोई भी अनाथ बच्चा वंिचंत न रहे।
बैठक में माननीय पार्षद वार्ड लोअर चक्कर , वार्ड लोअर बाजार एवं वार्ड भराडी, बी एम ओ कार्यालय से डॉ राकेश, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय से, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, तहसील कल्याण अधिकारी शिमला, पुलिस विभाग, कृषि एवं बागवानी विभाग व नगर निगम शिमला से प्रतिनिधियों तथा शिमला शहरी परियोजना से सांख्यिकी सहायक व परियोजना के पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

16 बच्चों को शैक्षिक और मनोरंजक दौरे पर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत भेजा : मंत्री राजेश धर्माणी ने इन बच्चों के समूह को भगेड से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रोहित जसवाल।   बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत आज जिला बिलासपुर में 16 बच्चों को शैक्षिक और मनोरंजक दौरे पर भेजा गया। तकनीकी शिक्षा, नगर नियोजन, आवास, व्यावसायिक...
हिमाचल प्रदेश

निबंध में पलक तथा भाषण में काशवी अव्वल : जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दी पखवाडे का आयोजन

धर्मशाला, 12 सितंबर। भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दी पखवाडे का आयोजन कांगडा इन्टरनैशनल स्कूल शाहपुर जिला कांगडा़ में किया गया। हिन्दी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन व उत्थान, विकास...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र गलुआ में विश्व ग्लोकोमा सप्ताह के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!