परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को देखना चाहिए : सीएम सुक्खू

by

शिमला : पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुए गैंगवार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जो परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को देखना चाहिए। जो घटना हुई उसे संभालने में मुख्यमंत्री भगवंत मान सक्षम हैं। वे जानते हैं कि कैसे क्या करना है। पत्रकारों ने सीएम सुक्खू से सवाल पूछा था कि क्या आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार चलाने और कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम है। जेल में हुए गैंगवार में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौत हो गई है। वहीं बठिंडा निवासी केशव गंभीर रूप से घायल है। तीनों के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। जो परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार को देखना चाहिए।जो घटना हुई उसे संभालने में वो सक्षम हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार सेवा केंद्र में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार सम्बन्धी सभी सुविधाएं – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री ने कसुम्पटी में किया आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ हिमाचल के लिए 3 आधार केंद्र हुए हैं स्वीकृत, शिमला में प्रदेश का पहला आधार सेवा केंद्र शुरू एएम नाथ। कसुम्पटी : ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 5 नए नेशनल हाईवे बनाने का हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा : विक्रमादित्य सिंह

ऊना, 25 अक्तूबर. हिमाचल सरकार ने राज्य में 5 नए नेशनल हाईवे की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को डीआरडीए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पंजावर में 15.37 करोड़ रुपये की सड़क का उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास बोले… 2026 में हरोली हल्के में विकास कार्यों पर खर्चे जाएंगे 2500 करोड

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 जनवरी. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में लगभग 15.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना के निर्माण कार्य का विधिवत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुठार खुर्द में पेयजल योजना का किया सत्ती ने लोकार्पण, 1400 लोगों को मिलेगा लाभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 41 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से कुठार...
Translate »
error: Content is protected !!