परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक : चयन परीक्षा वाले 12 शिक्षण संस्थानों में 29 अप्रैल को अवकाश रहेगा

by

होशियारपुर, 28 अप्रैल- जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिनांक 29 अप्रैल 2023, शनिवार को होशियारपुर जिले के विभिन्न 12 केंद्रों में हो रही है। इसे देखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने 29 अप्रैल 2023 को दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (अधिनियम संख्या 2 सन् 1974) की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला होशियारपुर की सीमा के भीतर संबंधित परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिक्षण संस्थानों में 29 अप्रैल 2023 को एक दिन का अवकाश भी घोषित किया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटा घर होशियारपुर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खवास पुरहीरां, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगा, दुआबा पब्लिक स्कूल दोलहरों, दुआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टांडा उड़मड़ (लड़के), लिटिल फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल दसूहा, दशमेश पब्लिक स्कूल चक अल्लाह बख्श, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाजीपुर और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) तलवाड़ा सेक्टर-3 शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक पर आप ने किया कब्जा, बरनाला में कांग्रेस ने की जीत दर्ज – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग की सबसे बड़ी हार

चंडीगढ़ : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और कांग्रेस ने एक सीट बरनाला पर जीत दर्ज की तो...
article-image
पंजाब

हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से किया सवाल

चंडीगढ़  : पंजाब में हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से सवाल किया है। अगली सुनवाई पर...
article-image
पंजाब

मंदिर में घुसी महिला… चप्पल से शिवलिंग की बेअदबी…लोगों ने सिखाया सबक, सोनिया गिरफ्तार

लुधियाना । लुधियाना में हिंदू देवी देवताओं का अपमान हुआ है। ऐसा करने वाली एक महिला है, जिसने मंदिर में बेअदबी की है। इस घटना के दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना...
article-image
पंजाब

15 मार्च को श्री कांशी राम के जन्मदिन पर दाना मंडी बहिराम में होगी ‘सत्ता प्राप्त करो’ रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी द्वारा पंजाब को बरबादी से बचाने के लिए डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, पूर्व सदस्य राज्यसभा ने पंजाब की मौजूदा सियासी स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए 15 मार्च...
Translate »
error: Content is protected !!