पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

by
एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ज़िला चंबा में पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए।
डॉ. राजीव भारद्वाज आज बचत भवन में आयोजित ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर हर्ष जाहिर करते हुए ज़िला प्रशासन एवं सभी कार्यालय अध्यक्षों के समन्वित प्रयासों की भी सराहना की।
बैठक में विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने ज़िला में पर्यटन विकास को लेकर उपलब्ध सभी अवधारणाओं के दृष्टिगत एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव आगामी बैठक से पहले तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि तैयार परियोजना प्रस्ताव पर आगामी बैठक में विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा करने के पश्चात आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
लोकसभा सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के संदर्भ में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय सरकार द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने विधायक नीरज नैय्यर की मांग पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के तहत चरण दो और तीन के अंतर्गत भवन निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की-चंबा-भरमौर के अंतर्गत रखरखाव एवं मरम्मत के लिए बजट जारी करने सहित क्षेत्र में विभिन्न खेल गतिविधियों के विकास को लेकर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। लोकसभा सांसद ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत बन्नी माता क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की सीएसआर (निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना) के माध्यम से सबस्टेशन निर्माण के लिए परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने होली क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में विद्युत आपूर्ति नेटवर्क के निरीक्षण को लेकर एसडीएम भरमौर की अध्यक्षता में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आयुष्मान भारत योजना के तहत ज़िला में योजना की सैचुरेशन हासिल करने को कहा।
उन्होंने उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं प्रारंभिक शिक्षा को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत सभी पात्र विद्यार्थियों को योजना से लाभान्वित करने को कहा। साथ में उन्होंने ज़िला प्रशासन को नियमित अंतराल के भीतर समीक्षा के भी निर्देश दिए।
विधायक नीरज नैय्यर,डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर और अध्यक्ष ज़िला परिषद डॉ. नीलम कुमारी ने भी इस दौरान विकास कार्यो से संबंधित अपने बहुमूल्य सुझाव रखे।
बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए, विद्युत बोर्ड द्वारा क्रियान्वित आरडीएसएस योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, समग्र शिक्षा, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम सहित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के तहत प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इससे पहले लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक में स्वागत किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, उप मंडल अधिकारी भटियात पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राकेश मोंगरा, लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, विद्युत बोर्ड राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. पंकज गुप्ता, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय ज़िला अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें : हैदराबाद से सोलन पहुंची प्रोटोटाइप बस, सोलन-शिमला मार्ग पर होगा ट्रायल’

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 जनवरी। प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को ई-मोबिलिटी की दिशा में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में एचआरटीसी बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मदराणी खजियार  टेकऑफ़ स्थल और जोत-बांगल  लैंडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल आयोजित :  जल्द इन  पैराग्लाइडिंग स्थलों पर  गतिविधियां की जाएगी  आयोजित – राजीव मिश्रा जिला पर्यटन विकास अधिकारी

एएम नाथ। चंबा 14 फरवरी :    जिला चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों को उजागर करने के दृष्टिगत पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती  प्रदान करने के लिए जिला पर्यटन विकास विभाग प्रयासरत है ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पच्छाद में ‘‘सशक्त नारी, समृद्ध सिरमौर’’ के तहत विभिन्न योजनाओं तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन और कुरीतियों पर महिलाओं को किया जागरूक

एएम नाथ। नाहन 10 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला महिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, द्वारा जिला सिरमौर के विकास खंड पच्छाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलानाघाट में मंगलवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बांझपन जैसे रोगों के उपचार का इलैक्ट्रोहोम्योपैथी में दावा …असंतुलित खान-पान और बदलती दिनचर्या से बढ़ रहे रोग: डॉ. विजय सेंगर

कार्यशाला में चिकित्सकों ने चंबा की प्राकृतिक संपदा और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को सराहा सुरेंद्र भवानी। चंबा :  पाँच दिवसीय इलैक्ट्रोहोम्योपैथी कार्यशाला के चौथे दिन विशेषज्ञों ने विभिन्न रोगों और उनके उपचार से...
Translate »
error: Content is protected !!