पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण विकास की राह दिखा रही राजीव गांधी वन संवर्धन योजना

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 23 अगस्त. हिमाचल सरकार की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण सशक्तिकरण को समर्पित है। इसका उद्देश्य बंजर और अनुपयोगी वन भूमि को हरा-भरा बनाना है, साथ ही स्थानीय समुदायों को रोजगार और आय के अवसर उपलब्ध कराना भी है।
प्रदेशभर में योजनाबद्ध तरीके से लागू की जा रही इस योजना में वन प्रबंधन में जनभागीदारी पर खास फोकस है।
इसी कड़ी में ऊना जिले में भी योजना का क्रियान्वयन तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
डीएफओ ऊना सुशील राणा बताते हैं कि इस योजना में पंजीकृत महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य सामुदायिक संगठनों को वनीकरण गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। प्रत्येक समूह को 1 से 5 हेक्टेयर भूमि पर वृक्षारोपण और पांच वर्षों तक उसके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
वे बताते हैं कि प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर समूहों को 1.20 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। साथ ही पौधों की जीवित रहने की दर के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। यदि पौधों का 50 प्रतिशत से अधिक सर्वाइवल सुनिश्चित किया जाता है, तो समूह को 1 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। ऊना जिले के सभी वन क्षेत्रों (फॉरेस्ट रेंज) में पौधा रोपण का कार्य जारी है और पुराने पौधों के रखरखाव के साथ क्षतिग्रस्त पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जा रहे हैं।
वहीं, उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि ऊना जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की सोच के अनुरूप इस योजना को ज़मीन पर उतार रहा है। युवाओं और स्थानीय समूहों को निरंतर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके और ग्रामीण आर्थिकी भी मजबूत हो।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस योजना की शुरुआत इस सोच के साथ की है कि यह केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित न रहे, बल्कि ग्रामीण आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सशक्तिकरण की नई राह भी खोले। मुख्यमंत्री की इसी दूरदृष्टि को आगे बढ़ाते हुए योजना को निरंतर विस्तार दिया जा रहा है। सरकार की सोच को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन स्थापित कर सतत विकास की मज़बूत नींव रखना भी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

न्यू बस स्टैंड से चौगान तक लिफ्ट स्थापित करने को लेकर कार्य करना सुनिश्चित बनाऐं नगर परिषद : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद चंबा के पार्षदों और अधिकारियों के साथ की बैठक ई-रिक्शा के लिए भगोत में स्थापित होगा चार्जिंग पॉइंट : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्पीकर पठानिया को क्यों लेना पड़ा फैसला : विधानसभा उपचुनाव की छह सीटें अगर भाजपा के खाते में जाती तो सत्ताधारी कांग्रेस सरकार पर गिरने का खतरा न रहे

एएम नाथ। शिमला :लोकसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले सोमवार को विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायक- केएल ठाकुर, आशीष शर्मा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपर मैगनेट स्कूल में आयोजित किया तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर

हमीरपुर 18 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को सुपर मैगनेट स्कूल हमीरपुर में विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं कॅरियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत और दो गंभीर घायल : गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली

गढ़शंकर।  गांव बकापुर गुरु के खेल मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मौत हो गई और दो गंभीर घायल हो गए।  घायलों का नवांशहर के निजी अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!