पल्यूर स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को किया गया जागरूक :.चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी

by

बाल-विवाह और बाल-शोषण की बुराई को लेकर हुई विशेष चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च पाठशाला पल्यूर के बच्चों व अध्यापकों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों व अध्यापकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्कूल के बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर अशोक कुमार व केस वर्कर चैन सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व चाइल्ड हेल्पलाइन की मुफ्त फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बताया गया कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए! *इसके साथ बाल-तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ बताई गई ! तथा सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया और अनजान लोगों से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही बच्चों से अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, नैतिक शिक्षा व खान-पान एवं स्वास्थ्य से जुडी बहुमूल्य जानकारियां भी साँझा की गईं।
इस दौरान बच्चों को बाल-विवाह की बुराई के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में टीजीटी कुनाल कपूर, शास्त्री कुमारी ममता, टीजीटी अजय कुमार, टीजीटी योगमाया व अंजली मेहता, भाषा अध्यापिका इंदु बाला, शारीरिक अध्यापक दिलीप सिंह, टीजीटी हिंदी रंजना किश्तवाड़िया, लैब अटेंडेंट नरेंद्र सिंह सहित स्कूल के 140 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर दुश्मन गैंगस्‍टर कौशल चौधरी की पत्‍नी मनीषा चौधरी गिरफ्तार : रंगदारी और फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद कुख्‍यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। कौशल चौधरी की पत्‍नी पर फोन कर लोगों से रंगदारी मांगले का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध स्तर पर राहत और पुनर्वास कार्य संचालित करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश : आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए चंबा के भरमौर में तैनात मंडलायुक्त कांगड़ा के साथ-साथ चंबा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से भी की बात

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से प्रदेश के आपदा प्रभावित चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और मंडी ज़िलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का कुल्लू में तंज “होली बीतती जा रही है, पर 1500 रुपये कहाँ हैं?”

एएम नाथ। ​कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कुल्लू दौरे के दौरान कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर तीखा जुबानी हमला बोला। गारंटियों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए...
हिमाचल प्रदेश

अंबोटा के करनैल सिंह का शव करीब 12 दिन बाद घर पहुंचा, किया अंतिम संस्कार : तीन माह पहले सऊदी अरब गया था

ऊना :  सऊदी अरब गए उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव के करनैल सिंह का शव करीब 12 दिन बाद शनिवार को घर पहुंचा। करनैल सिंह तीन माह पहले बेटे के जन्म के बाद  सऊदी...
Translate »
error: Content is protected !!